कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को इस साल की आखरी कैबिनेट की बैठक होगी. इस दौरान कई अहम फैसले लिए जाएंगे.
CG Cabinet Meeting:इस साल की आखिरी बैठक
छततीसगढ़ में सोमवार, साय कैबिनेट की इस साल की आखिरी बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. कैबिनेट बैठक में विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो अहम निर्णय लिया जाएगा.
CG Cabinet Meeting:इन मुद्दों पर चर्चा
सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी. इस दौरान छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे.
