
राज्यपाल ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी विकास
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत हो गई है. सत्र की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास करेगी.
बजट सत्र का आगाज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है. राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हो गई है. राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार काम कर रही है. अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया. पिछले 25 सालों में प्रदेश अनेक विकास के काम हुए हैं.
ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी विकास-राज्यपाल
CG Budget Session: राज्यपाल ने कहा कि सरकार विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर काम कर रही है. सरकार अपने काम का लेखा-जोखा पेश करेगी. अर्बन एरिया के लिए नई सरकार चुनी गई है. अब प्रदेश में तीसरे इंजन की सरकार बन गई है. इस बार क्षेत्र की जनता को अपने यहां मेयर का चुनाव करने के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली का मौका मिला है. स्टार्टअप में बेहतर योजना से युवाओं को लाभ मिल रहा है.
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
21 मार्च तक चलेगा सत्र
विधानसभा की कार्यवाही को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन यानी आज (सोमवार) राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कल (मंगलवार) 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी
CG Budget Session:- रमन सिंह ने बताया कि…
26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी।
इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी।
बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी।
13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी
और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी।
17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी,
जो 21 मार्च तक चलेगी।
