
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ को शहरी विकास और गरीब परिवारों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य के तीन शहरों को अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार, एक नगरीय निकाय को द्वितीय पुरस्कार और राज्य स्तरीय श्रेणी में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
पुरस्कार वितरित किए गए
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ये पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ने पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ से गए 20 अधिकारियों और लाभार्थियों की टीम ने अपने-अपने निकायों की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम के साथ ही प्रदेशवासियों को भी इस सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त ये पुरस्कार राज्य के लिए गर्व का विषय है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन महिलाओं एवं युवाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह पुरस्कार इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Read More- Cricket News Hindi: Gautam Gambhir बने हेड कोच, जाग उठी इस खिलाड़ी की किश्मत
CG Breaking News: पुरस्कारों की सूची इस प्रकार:
1. दस लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर नगर निगम को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार मिला है।
2. तीन लाख तक जनसंख्या श्रेणी में रायगढ़ नगर निगम और एक लाख तक जनसंख्या श्रेणी में भाटापारा नगर पालिका को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार मिला है।
3. चांपा नगर पालिका को 50 हजार तक जनसंख्या श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला है।
4. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार मिला है।
ये पुरस्कार छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट कार्यों और शहरी गरीब परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों का सम्मान है। इन पुरस्कारों ने राज्य के नगरीय निकायों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
इस सम्मान से प्रदेश की शहरी विकास योजनाओं और प्रयासों को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है, जो भविष्य में राज्य की उन्नति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।