50 लाख लोगों को दिलाएंगे बीजेपी की सदस्यता
CG BJP News: छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय बीजेपी अभियान का आगाज करेंगे.दिनदयाल ऑडिटोरियम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सबसे पहले उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलवाएंगे। इसके बाद CM साय, अन्य लोगों को भाजपा ज्वॉइन करवाएंगे।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
सीएम किरणदेव को दिलाएंगे सदस्यता
दिनदयाल ऑडिटोरियम में सीएम विष्णुदेव देव साय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सबसे पहले उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलवाएंगे। बीजेपी के नेता नए सिरे से भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं। रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया गया है। यहां से सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी होगी। अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।
Read More- Vladimir Putin Mongolia Visit : पुतिन मंगोलिया पहुंचे, गिरफ्तार होने के बजाय, गार्ड ऑफ ऑनर
हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट
सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग, युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे। कोई भी पार्टी की सदस्यता ले सकता है।
CG BJP News: 4 सितंबर से इन जिलों में सदस्यता अभियान
प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को रायगढ़ और दुर्ग, सरोज पांडेय को रायपुर, लता उसेंडी को कांकेर में सदस्यता अभियान का जिम्मा मिला है। हर जिले में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। भाजपा सदस्यता के लिए सुकमा में ओजस्वी मंडावी, अरुणसिंह भदौरिया और हूंगाराम मरकाम, बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जी. वेंकट और सुखलाल पुजारी, दंतेवाड़ा में श्रीनिवास राव मद्दी, विजय तिवारी, कुमारसिंह भदौरिया, बस्तर में वन मंत्री केदार कश्यप, शरद अवस्थी और सुभाऊराम कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।
CG BJP News: इन जिलों में इन्हें जिम्मेदारी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, कोमल जंघेल और विक्रांत सिंह, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा और संजीव शाह, राजनांदगांव में विधायक अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख और अशोक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ ही कबीरधाम में विधायक भावना बोहरा, मोतीराम चंद्रवंशी और सियाराम साहू, बेमेतरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, विधायक दीपेश साहू और प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल को को जिम्मेदारी दी गई है।
