Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami Meet railway minister: केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात,रेलवे परियोजनाओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • उत्तराखंड

CM Dhami Meet railway minister: केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात,रेलवे परियोजनाओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Aditya Mishra April 28, 2025

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए शुभकामनाएं-सीएम धामी

CM Dhami Meet railway minister: खबर नई दिल्ली से है जहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मुकालात की इस दौरान, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत भारत के सबसे लंबे रेल सुरंग (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रेकथ्रू हेतु शुभकामनाएं दी गईं। बतादें कि सीएम धामी ने आगे कहा कि इस परियोजना से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को महत्वपूर्ण लाभ होगा, और परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

CM Dhami Meet railway minister
CM Dhami Meet railway minister

इसके अतिरिक्त, देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को CRS से स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों की ओर से सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

 टनल आधारित रेल लाइन परियोजना का प्रस्ताव

इस दौरान, रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में प्रयुक्त की जा रही टनल प्रणाली की तर्ज़ पर देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए एक टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण करने का अनुरोध किया गया। इस प्रस्ताव से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यात्रा की सुगमता बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है। और केंद्रीय रेल मंत्री से इस परियोजना को स्वीकृति देने का आग्रह भी किया।

 ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना का क्रियान्वयन

इसके अलावा ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस परियोजना से उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री से इस परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन की अपील की गई, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

वंदे भारत ट्रेन और रेल आवृत्ति में वृद्धि

बतादें कि सीएम धामी ने टनकपुर (चम्पावत) से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने और टनकपुर-देहरादून रेल के आवृत्ति बढ़ाए जाने का भी केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया। सीएम धामी ने आगे कहा कि वंदे भारत ट्रेन के आगमन से उत्तराखंड राज्य को न केवल प्रौद्योगिकी का फायदा होगा, बल्कि यात्री अनुभव में भी सुधार होगा। इसके अलावा, रेल आवृत्ति बढ़ाने से क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

 टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग

CM Dhami Meet railway minister: बतादें कि चर्चा में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की गई। इसके लिए परियोजना पर होने वाले खर्च का पूर्ण वहन भारत सरकार द्वारा किए जाने की अपील की गई। साथ ही ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के समस्त अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध भी किया गया। यह कदम राज्य की रेलवे अवसंरचना में सुधार के लिए महत्वपूर्ण होगा। बतादें कि सीएम धामी ने कहा कि आखरी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चर्चा के बाद सभी बातों पर सकारात्मक आश्वासन मिला जिसका मैं आभार व्यक्त करता हूं।

read more: पाकिस्तानी हिंदुओं को चार धाम यात्रा से रोका : पहलगाम हमले के बाद सख्त सुरक्षा उपाय

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Students Rape & Blackmailing Case:भोपाल कॉलेज छात्रा रेप और ब्लैकमेल मामला, फरार चौथा आरोपी अली खान गिरफ्तार
Next: “aaj ka rashifal in hindi : 29 april 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.