Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जनगणना 2027 की तारीख तय: 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण. 30 दिन में होगी घरों की लिस्टिंग
  • Top Story
  • देश-विदेश

जनगणना 2027 की तारीख तय: 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण. 30 दिन में होगी घरों की लिस्टिंग

Ranu January 8, 2026

Census 2027 India: करीब एक दशक के इंतज़ार के बाद देश की अगली जनगणना को लेकर तस्वीर साफ हो गई है । केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा । इस दौरान देशभर में घरों की लिस्टिंग और परिवारों से जुड़ा शुरुआती डेटा जुटाया जाएगा ।

Read More:- Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए

Census 2027 India: 30 दिन में हर राज्य पूरा करेगा पहला फेज

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक. हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 30 दिनों के भीतर अपने यहां घरों की लिस्टिंग का काम पूरा करना होगा । इस प्रक्रिया में हर मकान और उसमें रहने वाले परिवारों की बुनियादी जानकारी इकट्ठा की जाएगी. जिससे आबादी की गिनती की मजबूत नींव तैयार हो सके ।
सरकार का कहना है कि 1 अप्रैल से देशभर में सभी घरों और परिवारों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा. ताकि अगले चरण में जनसंख्या गणना सुचारु रूप से हो सके ।

सेल्फ एन्यूमरेशन का भी मिलेगा विकल्प

इस बार लोगों को खुद जानकारी भरने की सुविधा भी दी जा रही है । गृह मंत्रालय के मुताबिक. घरों की लिस्टिंग शुरू होने से करीब 15 दिन पहले सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प उपलब्ध होगा. यानी लोग चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे ।

गौरतलब है कि जनगणना 2021 में होनी थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था । अब यह प्रक्रिया 2027 में पूरी की जाएगी ।

पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

इस बार की जनगणना कई मायनों में अलग होगी । सरकार ने साफ किया है कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी । करीब 30 लाख कर्मचारी मोबाइल ऐप की मदद से डेटा इकट्ठा करेंगे । ये ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे । मोबाइल ऐप. ऑनलाइन पोर्टल और रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर के ज़रिये यह प्रक्रिया काफी हद तक पेपरलेस रहेगी ।

आज़ादी के बाद पहली बार जाति आधारित डेटा

इस जनगणना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जाति से जुड़ा डेटा भी डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा । आज़ादी के बाद यह पहला मौका होगा. जब जनगणना में जाति की गिनती शामिल की जाएगी । इससे पहले आखिरी बार 1931 में अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान जातिगत जनगणना हुई थी ।
यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने अप्रैल में लिया था ।

हर घर बनेगा ‘डिजी डॉट’. जानिए इसके 5 बड़े फायदे

जनगणना के तहत हर घर को मैप पर जियो-टैग किया जाएगा. जिसे ‘डिजी डॉट’ कहा जा रहा है । इससे कई अहम फायदे होंगे

1. आपदा के समय सटीक राहत

बाढ़. भूकंप या बादल फटने जैसी आपदाओं में डिजिटल मैप से तुरंत पता चल सकेगा कि किस घर में कितने लोग रहते हैं । इससे राहत सामग्री. नाव. हेलिकॉप्टर और मेडिकल मदद की योजना बेहतर ढंग से बनाई जा सकेगी ।

2. परिसीमन में मिलेगी मदद

संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में जियो-टैगिंग अहम भूमिका निभाएगी । इससे यह तय करना आसान होगा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों का संतुलन कैसे रखा जाए और मोहल्लों को मनमाने ढंग से अलग-अलग क्षेत्रों में न बांटा जाए ।

3. शहरी प्लानिंग होगी आसान

डिजिटल मैप से यह साफ दिखेगा कि किस इलाके में बच्चों की संख्या ज्यादा है. कहां स्कूल या पार्क की ज़रूरत है और कहां अस्पताल या स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए ।

4. शहरीकरण और पलायन की सटीक तस्वीर

आने वाली जनगणनाओं में डिजिटल मैप की तुलना कर यह समझना आसान होगा कि किन इलाकों में शहरीकरण बढ़ा और कहां से पलायन ज्यादा हुआ ।

5. वोटर लिस्ट से डुप्लीकेट नाम हटेंगे

आधार आधारित पहचान और जियो-टैगिंग से मतदाता सूची ज्यादा सटीक बनेगी । एक ही व्यक्ति के दो जगह पंजीकरण जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगेगी ।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए
Next: Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.