Celebrity MasterChef India Winner: टीवी इंडस्ट्री में ‘अनुपमा’ सीरियल में अनुज कपाड़िया भूमिका से फेमस हुए एक्टर गौरव खन्ना ने अब खाना बनाने की दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली है। गौरव ने ‘Celebrity MasterChef India’ का खिताब जीतकर ना केवल जजों का दिल जीता, बल्कि अपने फैन्स को भी खुश कर दिया है। और गौरव अब न केवल एक्टिंग में बल्कि फूड वर्ल्ड में भी एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं।
Read More: Juhi Babbar Share Photo: क्या हो गई सुलह? जूही बब्बर ने भाई प्रतीक-आर्य के साथ शेयर की तस्वीर…
View this post on Instagram
रनर अप बनीं निक्की…
चार महीने तक चले इस टफ कॉम्पटीशन में गौरव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और फिनाले में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख जैसे दमदार कंटेस्टेंट्स को हराकर ‘Celebrity MasterChef India’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं फर्स्ट रनर-अप निक्की तंबोली बनीं और सेकंड रनर-अप का टाइटल तेजस्वी प्रकाश को मिला।

गौरव को क्या मिली प्राइज मनी..
‘Celebrity MasterChef India’ के विजेता बनने पर गौरव खन्ना को 20 लाख रुपये, एक मास्टरशेफ ट्रॉफी, और MasterChef India कोट से सम्मानित किया गया है। गौरव की यह जीत टीवी की दुनिया से लेकर फूड लवर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बता दें कि, तेजस्वी को सबसे मजबूत दावेदार थी, जिन्होंने गौरव को खूब टक्कर दी लेकिन गौरव ने अपने क्रिएटिव फूड प्रेजेंटेशन से जजों को पूरी तरह से इंप्रेस किया।
गौरव ने किया इंप्रेस…
गौरव खन्ना ने शो के जजेस रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान को अपने इनोवेटिव फ्यूजन और आकर्षक प्रेजेंटेशन से खूब प्रभावित किया। खासकर फिनाले एपिसोड में गौरव की डिश ने सबका दिल जीतने के साथ ही
खिताब अपने नाम कर लिया।

विवादों में भी रहें गौरव…
हाल ही के एक एपिसोड में गौरव ने वाइन ग्लास में हनी-ड्रिजल्ड मिठाई बनाई थी, जो देखने में इतनी सुंदर थी कि जज भी हैरान रह गए। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर यह मिठाई स्विस शेफ डाइव्स जोश की डिश से मिलती-जुलती बताई गई, जिससे गौरव को ट्रोल भी किया गया।

फैन्स ने बताया ‘इंस्पायर्ड डिश’ किया था सपोर्ट..
सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के बीच गौरव के फैन्स उनके सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने कहा कि यह कॉपी नहीं बल्कि इंस्पायर्ड डिश थी, और गौरव ने उसमें अपना खुद का क्रिएटिव टच दिया था।
