BCCI Slow Over Rate Fine: IPL 2025 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले के बाद BCCI ने दोनों टीमों के कप्तानों पर जुर्माना लगाया है। RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना और SRH के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना दोनों टीमों की धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है।
जितेश ने की गलती रजत को मिली सजा…
RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम पर धीमी ओवर गति से जुड़ा दूसरा अपराध था। इसलिए पाटीदार पर दोगुना जुर्माना लगाया गया है।

पैट कमिंस पर जुर्माना…
SRH के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इस सीजन में हैदराबाद टीम पर धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध था। IPL की आचार संहिता के अनुसार, पहली बार की गलती पर कम जुर्माना लगाया जाता है।
जुर्माने की राशि का निर्धारण…
बीसीसीआई ने जुर्माने की राशि का निर्धारण आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत किया है। इसमें कहा गया है कि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा।

अभिषेक के छक्के से टूटा कार का शीशा
RCB और SRH के बीच मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने लेग साइड की दिशा में एक शानदार छक्का लगाया जो मैदान में खड़ी कार के शीशे में जा लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
इशान किशन का धमाल: SRH की बड़ी जीत…
बीते दिन हुए मैच में SRH ने RCB को 42 रन से हराया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 231 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
View this post on Instagram
विराट ने बनाए 43 रन
RCB ने टारगेट का पीछा करते हुए P Salt ने 62 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 43 रन बनाए। SRH के कप्तान पेट कमिंस ने 3 विकेट झटके।
