Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Caste Census Madhya Pradesh: जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान, MP में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • मध्य प्रदेश

Caste Census Madhya Pradesh: जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान, MP में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Aditya Mishra June 7, 2025

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Caste Census Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज़ हो गई है।  बतादें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘फूट डालो और शासन करो’ कांग्रेस की पुरानी रणनीति रही है। जातिगत जनगणना की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है, कांग्रेस इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक चालें चल रही है।

‘हम करते हैं सृजन, कांग्रेस करती है विसर्जन’

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास कार्यों में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस के पास कोई ठोस विजन नहीं है। “जब उनके नेता आते हैं, तो सृजन नहीं, विसर्जन करके चले जाते हैं,” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की प्रक्रिया मोदी सरकार में शुरू की जा रही है।

read more:  ‘भ्रष्टाचार समाप्त करना हमारा संकल्प’ CM धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

 कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने वीडी शर्मा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि बीजेपी सिर्फ भाषणबाज़ी करती है, जबकि जातिगत जनगणना का मुद्दा सबसे पहले राहुल गांधी और कांग्रेस ने उठाया था। अब जब सरकार को दबाव में आकर काम करना पड़ रहा है, तो इसका श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है।

 चुनावी रणनीति या सामाजिक सुधार?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जातीय जनगणना का मुद्दा आने वाले चुनावों में एक अहम मोड़ ले सकता है। दोनों ही प्रमुख दल इस विषय पर अपनी-अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह कदम वास्तव में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देगा या फिर यह एक राजनीतिक हथियार बनकर रह जाएगा?

आगे क्या?

Caste Census Madhya Pradesh: जातिगत जनगणना पर बहस अब संसद से लेकर सड़क तक पहुंच चुकी है। आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गरमाएगा। जहां एक ओर बीजेपी इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। अब देखना यह होगा कि जनगणना के वास्तविक नतीजे क्या होंगे और उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा।

read more: बीजापुर में 2 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Eid Message: बकरीद पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Next: World Poha Day 2025: क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा, जानें दिलचस्प कहानी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.