Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट
  • Top Story
  • देश-विदेश

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट

himani Shrotiya November 10, 2025

Red Fort car blast: दिल्ली में सोमवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही सेकंड में आग आसपास खड़ी तीन और गाड़ियों तक फैल गई और वे भी जलकर खाक हो गईं। घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 24 लोग घायल है।जिन्हें LNGP अस्पताल भेजा गया है। लगातार अपडेट हो रही है खबर

गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पर पहुंचे, घायलों से मिले

Pained beyond words by the loss of lives in a blast in Delhi. My deepest condolences to those who have lost their loved ones. Have visited the blast site and also met the injured in the hospital. My prayers for their quick recovery.

Top agencies are investigating the incident…

— Amit Shah (@AmitShah) November 10, 2025

नई दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया

VIDEO | Blast near Delhi’s Red Fort: New Delhi Police Commissioner Satish Golcha says, “Today at about 6.52 pm, an explosion occurred in a slow moving vehicle coming towards red light, passengers were there, with that other vehicles got affected. All the agencies, Delhi Police,… pic.twitter.com/LYbc1uOQTN

— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025

 

धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। आवाज इतनी तेज थी कि करीब की दुकानों के शीशे, दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं।

लाल किले के पास धमाका, पूरे इलाके की घेराबंदी#Delhi #CarBlast #RebFort #Fire #GlobeTrotter #SamratKaSankalp #LalQila pic.twitter.com/MOOxXujYZu

— Nation Mirror (@nationmirror) November 10, 2025

कार के मालिक की पहचान

i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ, वह हरियाणा के गुरुग्राम में नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। नदीम ने इसे 2 साल पहले सलमान नाम के शख्स को बेच दी थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

अरुण जेटली स्टेडियम और अयोध्या में बढ़ी सुरक्षा

लाला किले के पास हुए धमाके के चलते दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। यहां पर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच चल रहा है। यह स्टेडियम लाल किला से करीब 2 KM दूर है।
इधर अयोध्या में राम मंदिर गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात
राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात

दिल्ली बोर्डर पर बढ़ी सुरक्षा

आज दिनांक 10.11.2025 को दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत, जोन में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन द्वारा आनंद विहार बॉर्डर कौशाम्बी बस स्टैंड, ईडीएम माल एवं तुलसी निकेतन बोर्डर पर पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की… pic.twitter.com/KUkK4RRxKV

— DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPTHindonGZB) November 10, 2025

चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-18, बोटेनिकल गार्डन, एडवांट मॉल, परी चौक आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

.@CP_Noida द्वारा @jtcpnoida,@DCP_Noida, @DCPCentralNoida एवं @DCPGreaterNoida के साथ चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-18, बोटेनिकल गार्डन, एडवांट मॉल, परी चौक आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग,… pic.twitter.com/uoGYBqMfGa

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) November 10, 2025

Red Fort car blast: पूरे इलाके की घेराबंदी

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया है और वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

जहां ब्लास्ट हुआ वहां के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। 

मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट
मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट

एक व्यक्ति की मौत

फोरेंसिक जांच शुरू
फोरेंसिक जांच शुरू

Red Fort car blast: 11 की मौत

धमाके में 11 लोगों की  मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है और धमाके की वजह की जांच जारी है। पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

LNJP अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया विस्फोट के बाद 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

अमित शाह ने कमिश्नर से की बात

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से बात की। दिल्ली CP से अमित शाह ने धमाके की जानकारी ली, IB चीफ से भी अमित शाह ने जानकारी ली। साथ ही शाह ने NIA DG को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

धीमी चल रही थी कार

जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसको लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है की कार स्लो चल रही थी और  रेड लाइट की ओर जा रही थी। कार में यात्री सवार थे, सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, FSL, एनआईए, एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

धमाके के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया। UP के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से आदेश जारी कर पुलिस को संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क पर बिखरी लाशें
सड़क पर बिखरी लाशें

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

पहले भी हुए धमाके

25 मई 1996: लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बम विस्फोट — कम-से-कम 16 लोगों की मृत्यु, 30 से ज्यादा घायल

1 अक्टूबर 1997: सदर बाजार के पास 2 बम विस्फोट — लगभग 30 घायल।

26 अक्टूबर 1997: करोल बाग मार्केट में दो विस्फोट — 1 मृत, लगभग 34 घायल।

30 नवंबर 1997: रेड फोर्ट क्षेत्र में जुड़वां विस्फोट — 3 की मृत्यु, 70 घायल।

30 दिसंबर 1997: पंजाबी बाग के पास बस में विस्फोट — 4 मरे, लगभग 30 घायल।

18 जून 2000: रेड फोर्ट के निकट दो शक्तिशाली विस्फोट — 2 की मृत्यु, लगभग दर्जनभर घायल।

13 दिसंबर 2001: संसद भवन पर हमला –  9 लोग मारे गए, कम से कम 17 अन्य लोग घायल हुए थे।  

14 अप्रैल 2006: जामा मस्जिद प्रांगण में दो विस्फोट — कम-से-कम 14 घायल।

22 मई 2005: लिबर्टी एवं सत्यं सिनेमा हॉल में दो विस्फोट — 1 की मृत्यु, लगभग 60 घायल।

29 अक्तूबर 2005: सरोजिनी नगर, पहाड़गंज व गोविंदपुरी में तीन विस्फोट — लगभग 59-62 मरे, 100+ घायल।

13 सितंबर 2008: करोल बाग (गफ्फार मार्केट), कनॉट प्लेस व ग्रेटर कैलाश-I में पांच समन्वित विस्फोट — कम से कम 20-30 मरे, 90+ घायल।

27 सितंबर 2008: मेहरौली के फ्लावर मार्केट (सराय) में विस्फोट — 3 की मृत्यु, 23 घायल।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण पहुंचे,आंदोलनकारियों को सम्मानित किया
Next: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज का VIDEO वायरल: BJP ने कर्नाटक सरकार से सवाल किया

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.