Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…
  • एंटरटेनमेंट

Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…

Hema Gupta May 13, 2025

Cannes Film Festival 2025: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का 78वां संस्करण 13 मई से शुरू होने जा रहा है और यह 24 मई तक चलेगा। इस बार भारत से कई बड़े सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हालांकि, इस साल फेस्टिवल में कई नए ड्रेस कोड नियम भी लागू किए गए हैं, जिससे फैशन के नाम पर किए जाने वाले कुछ अति-प्रयोगों पर रोक लगाई जा सके।

Read More: Kohli Vrindavan Visit After Retirement: विराट पत्नी अनुष्का और बच्चो के साथ पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद…

लापता लेडिज मूवी की फेम एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर करेंगी डेब्यू..

2025 के कांस फेस्टिवल में लापता लेडिज मूवी की फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। यह उनका रेड कार्पेट पर डेब्यू होगा। लापता लेडीज में फूल कुमारी के किरदार से लाखो लोगो का दिला जीता और वह 17 साल की सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं जो कान्स में डेब्यू कर रही हैं। वह ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस की तरफ से इसका हिस्सा बनेंगी।

आलिया भट्ट करेंगी रेड कार्पेट डेब्यू…

रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस भी इस साल पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में नजर आएंगी। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी जो दूसरी बार फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी, जबकि उर्वशी रौतेला और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने जलवे से ध्यान आकर्षित करेंगी। हालांकि, ऐश्वरर्या को इस बार पिछले साल जैसे बड़े बॉल गाउन पहनने की अनुमति नहीं मिलेगी।

‘होमबाउंड’ की वर्ल्ड प्रीमियर के साथ इंडियन टैलेंट का जलवा…

ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को ‘Un Certain Regard’ सेक्शन में प्रीमियर करेंगे। यह तीनों सितारे रेड कार्पेट पर भी नजर आएंगे। इनके साथ डायरेक्टर नीरज घायवान और करण जौहर भी फेस्टिवल में शिरकत करेंगे।

अनुपम खेर की फिल्म का भी हो सकता है प्रीमियर..

अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का भी कान्स में प्रीमियर हो सकता है। ऐसे में उनकी मौजूदगी की भी पूरी संभावना है।

सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग..

शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल फेस्टिवल में सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के रिस्टोर वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लेंगी। यह फिल्म 1970 में बनी थी और अब इसे फिर से दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है।

रेड कार्पेट पर अब नहीं चलेगा अतरंगी फैशन…

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कान्स फेस्टिवल की ओर से साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि न तो ऐसे गाउन पहने जाएंगे जिनकी ट्रेल इतनी लंबी हो कि लोग पास से गुजर भी न सकें, और न ही किसी प्रकार की अश्लीलता फैशन के नाम पर बर्दाश्त की जाएगी। इसका मतलब है कि कट-फटे कपड़े, अत्यधिक शीयर या न्यूड ड्रेस पहनने वालों की रेड कार्पेट पर एंट्री सीधे तौर पर बैन कर दी जाएगी। यह कदम इवेंट की गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: mp rajasthan rain alert : भीषण गर्मी और आंधी-तूफान का कहर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी में भारी बारिश 🔥
Next: कश्मीर में सेना का ताबड़तोड़ एक्शन : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.