Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Cannes Film Festival 2025: भारतीय सितारों का जलवा, नितांशी ने किया रेड कार्पेट पर धमाकेदार डेब्यू…
  • एंटरटेनमेंट

Cannes Film Festival 2025: भारतीय सितारों का जलवा, नितांशी ने किया रेड कार्पेट पर धमाकेदार डेब्यू…

Hema Gupta May 16, 2025

Cannes Film Festival 2025: फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के सितारे छाए हुए हैं। जैकलीन फर्नांडिस, नितांशी गोयल और अनुपम खेर सहित कई कलाकारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से ग्लैमर और भारतीयता का शानदार संगम पेश किया।

Read More: AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार!

नितांशी गोयल का कांस डेब्यू और गोल्डन एरा को ट्रिब्यूट..

‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल ने कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। उन्होंने दो लुक्स अपनाएं

पहला लुक: स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन, गोल्डन डिजाइन के साथ ब्लैक गाउन एक्ट्रेस ने पहन रखा था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐍itanshi Goel (@nitanshigoelofficial)

दूसरा लुक: मोतियों से सजी ट्रेडिशनल लहंगा साड़ी पहनी और उनके इस लुक ने कई लोगों का दिल जीत उनके लुक में खास बात यह थी कि उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था, उसमें मोतियों से बना हेयर क्लच लगा रखा था, जिसमें रेखा, मधुबाला, मीना कुमारी और नरगिस जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुईं थी ।

नितांशी ने कहा-

“मैं अपना लुक ऐसा चाहती थी कि किसी तरहे से अपनी लेजेंडरी एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट दे सकूं, जिन्हें हम सब इतना प्यार करते। उन्होंने दुनियाभर में भारतीय सिनेमा के लिए रास्ता बनाया। इसलिए वो सभी मेरे लुक का हिस्सा हैं।”

जैकलीन को ‘वीमेन इन सिनेमा’ के तहत मिला सम्मान..

पहले दिन तो जैकलीन इस फेस्टिवल में नहीं पहुंची। लेकिन तीसरे दिन कांस में जैकलीन फर्नांडिस ने सफेद शर्ट, सिल्वर पैंट और मेटैलिक चेन वाले स्टाइलिश आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उन्हें रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ‘वीमेन इन सिनेमा’ इनिशिएटिव पहल के तहत विश्व की 6 प्रमुख महिलाओं में शामिल कर सम्मानित किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelienefernandez)

जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा-

“महिला कहानीकारों को बढ़ावा देने वाली पहल ‘वीमेन इन सिनेमा’ में सम्मानित होने पर गर्व है।”

रेड कार्पेट पर अनुपम खेर का अंदाज…

अनुपम खेर ने ब्लैक सूट पहनकर रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में एंट्री की। सीढ़ियों पर खड़े होकर दर्शकों का अभिवादन करते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनका आत्मविश्वास और गरिमा ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपनी तस्वीर अपने इस्टाग्राम पर शेयर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

कांस में भारतीय सितारों उपस्थिति हुई…

कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत की सशक्त मौजूदगी देखने को मिल रही है। अब तक रेड कार्पेट पर दिखे भारतीय सितारे:

1. जैकलीन फर्नांडिस

2. नितांशी गोयल

3. उर्वशी रौतेला

4. पायल कपाड़िया

आने वाले दिनों में ये सितारे भी आएंगे नजर..

1. ऐश्वर्या राय बच्चन

2. जाह्नवी कपूर

3. ईशान खट्टर

4. शर्मिला टैगोर

‘भारत पवेलियन’ का हुआ उद्घाटन..

फेस्टिवल के दौरान गुरुवार को ‘भारत पवेलियन’ का उद्घाटन भी किया गया, जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच देने की दिशा में अहम कदम है।
इस अवसर पर अनुपम खेर और शेखर कपूर जैसे दिग्गज भी उपस्थित रहे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर बना दुश्मनों का काल : 6 आतंकवादी ढेर
Next:  monsoon 2025 – india weather alert : बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.