Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • रेंट एग्रीमेंट से बदला जा सकता है आधार कार्ड में एड्रेस – जानें क्या है नियम 🏠
  • Lifestyle
  • Top Story

रेंट एग्रीमेंट से बदला जा सकता है आधार कार्ड में एड्रेस – जानें क्या है नियम 🏠

Shital Sharma May 5, 2025

can rent agreement change aadhar address : नई दिल्ली: अगर आप भारतीय नागरिक हैं, तो आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। ये दस्तावेज हर भारत में रहने वाले नागरिक के लिए बेहद जरूरी हैं। इनमें से आधार कार्ड सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। देश की करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है।

can rent agreement change aadhar address : आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की जरूरत

आधार कार्ड में दर्ज जानकारी सही होनी चाहिए। अगर किसी कारणवश आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाए, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। UIDAI ऐसे लोगों को अपने आधार में दर्ज गलत जानकारी को सही करने की इजाजत देता है, खासकर एड्रेस बदलने के लिए।

किराए पर रहने वालों के लिए आधार एड्रेस अपडेट

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास अपना घर नहीं होता या वे किराए पर रहते हैं। ऐसे में, उन्हें बार-बार अपना पता बदलवाना पड़ता है। अगर आप भी किराए पर रहते हैं और आपको अपना एड्रेस बदलना है, तो अब आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

रेंट एग्रीमेंट से आधार एड्रेस बदलना

हालांकि, लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या रेंट एग्रीमेंट की मदद से आधार कार्ड में एड्रेस बदला जा सकता है। इसका जवाब है हां। UIDAI के नियमों के मुताबिक, आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए आधार में एड्रेस बदलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर्ड हो। नॉन-रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के आधार पर आप एड्रेस अपडेट नहीं करवा सकते।

रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की जरूरत

अगर आप आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने नाम वाला रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट इस्तेमाल करें। ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए, पूरे दस्तावेज को स्कैन करें और अपलोड करने के लिए एक पीडीएफ फाइल बनाएं।

आधार एड्रेस अपडेट कैसे करें?

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें। यहां आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। अब अपडेट ऐड्रेस सेक्शन पर क्लिक करें और सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स के तौर पर रजिस्टर रेंट एग्रीमेंट अपलोड करें।

पेमेंट और ट्रैकिंग

इसके लिए आपको 50 रुपये का पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपके आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट हो जाएगा। आखिर में एक्नॉलेजमेंट स्लिप डाउनलोड करें और इस पर दिए गए ट्रैकिंग नंबर से आप प्रोग्रेस ट्रैक कर सकते हैं।

Raed More:-इजराइल में मिसाइल हमलाः एयर इंडिया का विमान कना पड़ा डायवर्ट 🛬️

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

can rent agreement change aadhar address

रेंट एग्रीमेंट के जरिए आधार कार्ड में एड्रेस बदलना एक आसान प्रक्रिया है, बशर्ते आपका एग्रीमेंट रजिस्टर्ड हो। यह सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में सही जानकारी दर्ज हो, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Betul Mantri Durgadas and Sapa: मंत्री दुर्गादास उईके पर जनता का गुस्सा, मुलताई में ट्रेन स्टॉपेज की मांग से भड़का आंदोलन, सपा नेता बोले – मुंह काला करेगी जनता
Next: केदारनाथ धाम 2025: केदारनाथ आपदा के बाद पहली बार संध्या आरती

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.