Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CAFA Nations Cup 2025: भारतीय फुटबॉल टीम की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ओमान को हराया!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

CAFA Nations Cup 2025: भारतीय फुटबॉल टीम की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ओमान को हराया!

Hema Gupta September 9, 2025

CAFA Nations Cup 2025: भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार खेले गए CAFA (Central Asian Football Association) नेशंस कप में ओमान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ताजिकिस्तान के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए इस तीसरे स्थान के मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की।

Read More: एशिया कप में कल से आमने सामने होगी 8 टीमें, जानिए भातर-पाक के टॉप प्लेयर्स

भारत बनाम ओमान: कड़ा मुकाबला रहा बराबरी पर..

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। 55वें मिनट में ओमान के जमीअल अल यहमादी ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, भारत ने दबाव बनाए रखा और 80वें मिनट में उदांता सिंह ने शानदार हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

Proud Moment for Bharat ⚽

Heartiest congratulations to our Men’s Football Team for securing the Bronze Medal at the CAFA Nations Cup 2025.

A new era of Indian football. pic.twitter.com/U434apaMUQ

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 8, 2025

इसके बाद मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया। इस दौरान 96वें मिनट में ओमान के अली अल बुसेदी को रेड कार्ड मिला, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों तक सीमित रह गई। इसके बावजूद भारत निर्णायक गोल नहीं कर पाया और मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा।

पेनाल्टी में चमके भारतीय खिलाड़ी…

पेनाल्टी शूटआउट में भारत के लिए लालियानजुआला छांगते, राहुल भेके और जितिन एमएस ने सफलतापूर्वक गोल किए। वहीं, अनवर अली का शॉट ओमान के गोलकीपर ने बचा लिया और उदांता सिंह चूक गए। ओमान की ओर से केवल थानी अल रुशैदी और मुहसन अल घस्सानी ही गोल कर सके।

निर्णायक क्षण तब आया जब भारतीय कप्तान और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने ओमान के अल यहमादी की पेनाल्टी रोक दी। इसी के साथ भारत ने 3-2 से मुकाबला जीतकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

India are #CAFANationsCup2025 BRONZE MEDALISTS! 🥉🇮🇳#INDOMA #BlueTigers #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/2ZNmiZjQhw

— Indian Football Team (@IndianFootball) September 8, 2025

पहली बार भारत ने ओमान को हराया…

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पहली बार ओमान को हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले गए थे, जिनमें से 6 भारत हार चुका था और बाकी ड्रॉ रहे थे। आखिरी बार दोनों टीमें मार्च 2021 में आमने-सामने हुई थीं, जब मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

ओमान की तुलना में निचली रैंकिंग के बावजूद जीत…

फीफा रैंकिंग में जहां ओमान 79वें स्थान पर है, वहीं भारत 133वें स्थान पर है। इसके बावजूद भारतीय टीम ने दबदबे वाली फुटबॉल दिखाते हुए शानदार वापसी की और ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  पूर्व PM की पत्नी को जिंदा जलाया..नेपाल के PM, राष्ट्रपति का दिया इस्तीफा..वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Next: ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा- बिलासपुर में 25,000 लोगों की भीड़ के साथ लोकतंत्र बचाने का शक्तिशाली प्रदर्शन

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.