Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Byohari news: ब्यौहारी में रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Byohari news: ब्यौहारी में रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश

divya mistry June 28, 2025

Byohari news: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पसगड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रामेश्वर सिंह पिता प्रिंस सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत पसगड़ी का ही निवासी था।

Byohari news
Byohari news

Byohari news: दौरान मजुरहा के पास यह दुर्घटना हो गई

घटना 28 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पसगड़ी के पूर्व सरपंच रमाकांत पांडे के रिश्तेदार हर्ष मिश्रा का ट्रैक्टर जंगल विभाग के इलाके सरवाही खुर्द में रेत खनन के लिए गया था। वहां जंगल विभाग के मुंशी द्वारा उसे खनन स्थल से भगा दिया गया। ट्रैक्टर जब तेज़ी से लौट रहा था, उसी दौरान मजुरहा के पास यह दुर्घटना हो गई।

Byohari news: ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर के तेजी से गुजरने के दौरान रामेश्वर सिंह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Byohari news: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अवैध रेत खनन का धंधा जोरों पर है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे खनन पर सख्त रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

नियंत्रण को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सुरक्षा और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

नेशन मिरर के लिए ब्यौहारी से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: heart attack: शेफाली जरीवाला का निधन, कम उम्र में क्यों आ रहे हार्ट अटैक?
Next: Healthy Sweet Corn Chaat Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं झटपट हेल्दी ‘स्वीट कॉर्न चाट’, स्वाद भी सेहत भी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.