BHOPAL के अयोध्या नगर में एक सिविल ठेकेदार और भवन निर्माण सामग्री कारोबारी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव उनकी दुकान के भीतर फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कारोबारी ऑनलाइन जुए की लत में फंसे हुए थे। पुलिस को इस संबंध में एक सुसाइड नोट भी मिला है।
BHOPAL: सुसाइड नोट में कर्ज का खुलासा
पुलिस के अनुसार मृतक शिवान गुप्ता (32) पिता नरेश गुप्ता, शारदा नगर के निवासी थे। उनकी दुकान मीनाल गेट नंबर दो के सामने स्थित थी। तलाशी के दौरान पुलिस को उनका सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं।
सुसाइड नोट में शिवान ने ऑनलाइन जुआ एप एविएयर का नाम लिया और बताया कि उन्होंने इसमें 35 लाख रुपए हार चुके थे। यह राशि उन्होंने अपने मित्रों और ग्राहकों से, जिनसे माल सप्लाई के लिए उधार लिया था, निवेश की थी। नोट में उन्होंने माता-पिता और भाई से माफी भी मांगी।
BHOPAL: पुलिस ने जांच शुरु की
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है, साथ ही लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन गेप एप के चक्कर में न पड़े.
