Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Burn Care Tips: जलने पर भूलकर भी न करें ये गलती, इन जरूरी बातों का रखें ख्याल…
  • Lifestyle

Burn Care Tips: जलने पर भूलकर भी न करें ये गलती, इन जरूरी बातों का रखें ख्याल…

Hema Gupta October 25, 2025

Burn Care Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर छोटी – छोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनमें सबसे आम है जलना और स्किन बर्न होना। चाहे रसोई में तेल या गर्म पानी के छींटे हों, या किसी रासायनिक पदार्थ से संपर्क, जलने पर सही कदम न उठाना खतरनाक साबित हो सकता है।

Read More: Benefits of Bael Leaf Tea: रोजाना पिएं बेलपत्र की चाय? मिलेंगे अद्भुद फायदे!

विशेषज्ञों के अनुसार, जलने के बाद तुरंत की गई गलत हरकत से साफ- सुथरी त्वचा और घाव पर स्थायी नुकासान भी हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि जलने के सही उपाय और बचाव के तरीके जानें।

जलने की वजहें और प्रकार…

जलने के कारण कई हो सकते हैं:-

1. गर्मी या आग – रसोई में तवा, तेल, गैस से जलना।

2. रासायनिक जलन – घरेलू क्लीनिंग एजेंट, नींबू या अम्लीय पदार्थ से त्वचा जलना।

3. सूरज की तेज धूप – लंबे समय तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से सनबर्न।

4. सॉकेट या बिजली से झटका – कभी-कभी हल्की जलन या छाले बन सकते हैं।

जलने की गंभीरता को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

1. पहला डिग्री जलन: त्वचा लाल और हल्की जलन, दर्द।

2. दूसरा डिग्री जलन: छाले और गंभीर दर्द।

3. तीसरा डिग्री जलन: त्वचा का गहरा नुकसान, घाव और संक्रमण का खतरा।

जलने के तुरंत बाद क्या करें…

ठंडा पानी लगाएं…

जलते ही त्वचा को तुरंत ठंडे पानी के नीचे 10–20 मिनट तक रखें। यह जलन को कम करता है और घाव को गहरा होने से बचाता है।

मलहम या घी लगाने से बचें…

कुछ लोग तुरंत घी, तेल या दही लगा लेते हैं। यह घाव को संक्रमित कर सकता है और उपचार में बाधा डालता है।

छाले को फोड़ना नहीं चाहिए…

जलने पर अगर छाले बन जाएं तो उन्हें फोड़ना घातक है। इससे इंफेक्शन और घाव का फैलाव बढ़ सकता है।

साफ कपड़े का इस्तेमाल…

छाले या जलन पर साफ और मुलायम कपड़ा या गैज़ पैड लगाएं। यह त्वचा को हवादार रखता है और संक्रमण कम करता है।

दर्द कम करने वाली दवा…

हल्की जलन में पैरासिटामोल या इबुप्रोफेन दर्द और सूजन कम कर सकते हैं।

जब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें…

कई बार जलन मामूली नहीं रहती। निम्न स्थिति में तुरंत चिकित्सक से मिलें:

1. जलन हाथ, पैर, चेहरे या जननांग पर हो।

2. त्वचा में गहरे छाले या फफोले बन गए हों।

3. जलन के साथ बेहोशी, उल्टी या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो।

4. बड़े क्षेत्र में त्वचा जल गई हो।

घरेलू नुस्खे और सावधानियां…

1. एलोवेरा जेल…

हल्की जलन पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक मिलती है और त्वचा जल्दी ठीक होती है।

2. ठंडी सेंक…

गर्म पानी या धूप में जलन पर ठंडी सेंक से दर्द और लालिमा कम होती है।

3. सफाई का ध्यान…

घाव पर हमेशा साफ-सुथरा कपड़ा रखें और हाथ धोकर ही छुएं।

4. सूरज से बचाव…

सनबर्न हुई त्वचा पर सूरज की किरणें नुकसान पहुँचा सकती हैं। बाहर निकलते समय सूरज से ढका कपड़ा या सनस्क्रीन लगाएं।

5. हाइड्रेशन और पोषण…

जलन के बाद शरीर में पानी की कमी और पोषण की कमी से त्वचा ठीक होने में समय लगता है। पर्याप्त पानी और विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन करें।

बचाव के उपाय…

1. रसोई में गर्मी और तेल के पास ध्यान रखें, बच्चों को पास न आने दें।

2. रसायनों और क्लीनिंग एजेंट का उपयोग दिए गए निर्देशानुसार करें।

3. सूरज में लंबा समय बिताने से पहले सनस्क्रीन और ढके कपड़े पहनें।

4. बिजली उपकरणों और तारों से सावधानी बरतें।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Amitabh Bachchan: मुंबई में अमिताभ बच्चन से मिले दो बहु-दिव्यांग: स्पर्श और पैरों से दी अपनी भावनाएं
Next: IND vs AUS 3rd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 237 रन का लक्ष्य, श्रेयस हुए चोटिल…

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.