Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • RSS Branch Attack: इच्छापुर में संघ की शाखा पर हमला, 13 नामजद सहित एक अज्ञात पर FIR दर्ज
  • मध्य प्रदेश

RSS Branch Attack: इच्छापुर में संघ की शाखा पर हमला, 13 नामजद सहित एक अज्ञात पर FIR दर्ज

Narendra Singh November 4, 2025

Burhanpur RSS Branch Attack: बुरहानपुर।शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इच्छापुर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा स्थल पर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। शाखा में पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों ने शाखा लगाने का विरोध किया, नारेबाजी की और हमलावर स्थिति में झूमाझटकी भी की। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट हो गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये था मामला

संघ के मंडल कार्यवाह रितेश महाजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे और अन्य स्वयंसेवक 2 नवम्बर की शाम लगभग 5 बजे इच्छापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में नियमित शाखा ले रहे थे। शाम करीब 6 बजे इंद्रानगर की ओर से 10–15 असामाजिक युवक पहुंचे, जिन्होंने “आरएसएस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। रितेश महाजन ने बताया कि जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीन स्वयंसेवक रितेश महाजन, मोहित नीमबाडकर और भावेश महाजन, घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राथमिक उपचार कराया है।

इन 13 लोगों पर केस दर्ज

शाहपुर थाना पुलिस ने संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, वे हैं,सिद्धार्थ पिता अशोक, अंकुश पिता अशोक, रितिक नायके, पृथ्वीराज करोले, आदेश वाघ, अतुल वाघ, आशुदीप मेढ़े, राजवीर पिता दिलीप करोले, विवेक मेढ़े, अल्पेश वाघ, शिवम, आर्यन, आकाश और एक अज्ञात युवक।

झड़प का वीडियो वायरल

घटना के बाद कुछ युवकों ने झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में असामाजिक तत्वों को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: “आसमान में इतिहास, सुरों में संस्कृति-स्वर्णिम सप्तति पर निखरा मध्यप्रदेश का अभ्युदय”
Next: Pachmarhi Training Camp: कांग्रेस नेताओं को पढ़ाया धर्मनिरपेक्षता का पाठ

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.