DJ की धुन और सेहरा बांध बारात लेकर पहुंचा बैल

UNIQUE WEDDING: आपने हमेशा शादी की रस्में देखी होगी, जिसमें दूल्हा और दुल्हन सात फेरों के बंधन में बंधते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय और बैल की शादी देखी है. उज्जैन के देवास रोड स्थित पुलिस लाइन के पास मकर संक्रांति के खास पर्व पर एक गाय और बैल की शादी हुई है. जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
UNIQUE WEDDING: दूल्हा बन शादी करने पहुंचा बैल
उज्जैन की इस अनोखी शादी में बैल को दूल्हा बनाया गया है और गाय को दुल्हन बनाया गया है. इस शादी में सभी रस्मों को विधि-विधान से निभाया गया है. इसमें डीजे बजाते हुए बारात निकाली गई और हल्दी-मेंदही से लेकर बैल और गाय के सात फेरे तक करवाए गएं हैं. ‘लक्ष्मी’ गाय और ‘नारायण’ बैल का विवाह सनातन धर्म की परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ.
UNIQUE WEDDING: हल्दी-मेहंदी की निभाई गई रस्में
तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य विवाह समारोह की शुरुआत 12 जनवरी से हुई थी. पहले दिन हवन का आयोजन हुआ, फिर 13 जनवरी को हल्दी, मेहंदी, मंडप सजावट, माता पूजन और गणेश पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ. इसके बाद मकर संक्रांति के दिन यानि 14 जनवरी की सुबह पूरे तामझाम और शोर-शराबे के साथ बारात निकली.
UNIQUE WEDDING: रस्मों रिवाज के साथ लिए फेरे
पंडित ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से बैल और गाय के फेरों की रस्म पूरी कराई. जिससे लक्ष्मी और नारायण विवाह बंधन में बंध गए. शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया. जिसमें मेहमानों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई. धार्मिक परंपराओं का यह उत्सव उज्जैन वासियों के लिए आस्था और उत्सव का खास मौका बन गया. यह अनोखा विवाह न केवल एक सामाजिक संदेश देता है, बल्कि पशु प्रेम और संस्कृति की अनूठी मिसाल भी पेश करता है.
