Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं
  • Top Story
  • देश-विदेश

Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं

Narendra Singh February 1, 2026

केंद्रीय बजट से ठीक पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। औपचारिक मुलाकात के बाद सीतारमण संसद के लिए रवाना होंगी, जहां सुबह 11 बजे वह बजट पेश करेंगी। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय जाकर पारंपरिक बजट टैबलेट भी ले चुकी हैं, यानि बजट की आखिरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

इस बजट को लेकर खासतौर पर मिडिल क्लास और नौकरीपेशा वर्ग की निगाहें टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की चर्चा

बजट से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इनकम टैक्स को लेकर है। माना जा रहा है कि नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो सैलरीड क्लास की सालाना 13 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बजट से पहले यह उम्मीद मिडिल क्लास के बीच काफी मजबूत नजर आ रही है.

मिडिल क्लास और आम लोगों की 5 बड़ी विशलिस्ट

1. इनकम टैक्स में राहत

नए टैक्स सिस्टम में डिडक्शन बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि टैक्स स्लैब इस बजट का सबसे बड़ा फोकस माना जा रहा है.

2. किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जा सकता है। बीते दो-तीन साल से इसकी मांग लगातार उठती रही है.

3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

वेटिंग लिस्ट कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान की संभावना है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिल सकता है.

4. पीएम सूर्य घर योजना

घरेलू सोलर को बढ़ावा देने के लिए 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। चर्चा है कि सब्सिडी 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार की जा सकती है.

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना में उम्र सीमा घटाई जा सकती है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है, जिसे 60 साल तक लाने पर विचार हो सकता है.

बजट में क्या होगा सस्ता, क्या महंगा

आम धारणा के उलट, रोजमर्रा की ज्यादातर चीजों के दाम बजट नहीं, बल्कि GST काउंसिल तय करती है। बजट का असर मुख्य रूप से इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव के जरिए दिखता है.

इस बार सोना और चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपये और चांदी करीब 6 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती है.

अब सबकी नजरें संसद पर टिकी हैं। देखना होगा कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में किन उम्मीदों पर मुहर लगाती हैं और किन मोर्चों पर आम आदमी को इंतजार करना पड़ेगा।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!
Next: Ind Vs Pak U19 World Cup 2026: U-19 वर्ल्डकप में आज होगी सेमीफाइनल की जंग!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.