Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Budget 2024 : मोदी के बजट में नई टैक्स व्यवस्था में राहत, 17,500 रुपये तक का डायरेक्ट बेनिफिट
  • देश-विदेश

Budget 2024 : मोदी के बजट में नई टैक्स व्यवस्था में राहत, 17,500 रुपये तक का डायरेक्ट बेनिफिट

Shital Sharma July 23, 2024

 पुरानी टैक्स व्यवस्था में रहने वालों को नुकसान

Budget 2024 : बजट में आयकर में राहत दी गई है। नई कर व्यवस्था के तहत, 3 लाख रुपये से 7 लाख रुपये की आय पर अब 5 प्रतिशत की दर से कर का भुगतान करना होगा। इसके स्लैब में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा नई टैक्स व्यवस्था में अब 50,000 रुपये की जगह 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। इन दोनों बदलावों से टैक्सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का फायदा होगा। हालांकि, पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

इनकम टैक्स स्लैब और स्टैंडर्ड डिडक्शन में बदलाव के बाद टैक्सपेयर्स को 17,500 रुपये तक का फायदा मिलेगा। पहली आय से 15.75 लाख रुपये की आय पर 1,57,500 रुपये का टैक्स लगता था। अब इस बदलाव के बाद 1 लाख 40 हजार रुपये का टैक्स बनेगा।

 

नई कर व्यवस्था में क्या है खास?

  • इसमें किसी भी तरह की कोई छूट नहीं है।
  • 7 लाख रुपये तक की आय पर आपको जीरो टैक्स मिल सकता है।
  • अगर आप किसी स्कीम में निवेश नहीं कर रहे हैं तो आपको नई टैक्स व्यवस्था चुननी चाहिए।

पुरानी कर व्यवस्था में क्या है खास?

  • आप निवेश, हेल्थ इंश्योरेंस, बच्चों की स्कूल फीस और मकान किराए के खर्च पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

ऐसे में अगर आपका पैसा इन चीजों में चला जाता है तो पुराना टैक्स सिस्टम ही आपके लिए सही रहेगा।

पुराने टैक्स विकल्प में 10 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया जा सकताहै, जिसमें पुराने टैक्स विकल्प में 87ए की कटौती शामिल है, 5 लाख रुपये सालाना तक की आय पर आयकर का भुगतान नहीं करना होगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है तो आप पर 20 फीसदी तक टैक्स लगेगा। तो आपको 1,12,500 रुपये का टैक्स देना होगा। लेकिन इनकम टैक्स एक्ट यानी टैक्स छूट में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनके जरिए आप 10 लाख रुपये तक इनकम टैक्स फ्री कमा सकते हैं।

Budget 2024निवेश करके बचा सकेंगे 1.5 लाख पर टैक्स :

अगर आप ईपीएफ, पीपीएफ, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, 5 साल की एफडी, नेशनल पेंशन सिस्टम और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको टैक्स में छूट मिलेगी।

इनमें से किसी एक या कई योजनाओं के संयोजन में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। अगर आपने ऐसा किया है तो अब 10 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये घटा लें। अब टैक्स के तहत आय 8.50 लाख होगी। आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आप 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं।

Budget 2024: होम लोन लिया है तो 2 लाख का फायदा

अगर आपने होम लोन लिया है तो उस पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर टैक्स छूट पा सकते हैं। आयकर कानून की धारा 24बी के तहत आप एक वित्त वर्ष में 2 लाख रुपये के ब्याज पर टैक्स छूट पा सकते हैं। इसे अपनी कर योग्य आय से बाहर रखें। यानी अब टैक्स के तहत आय 6.50 लाख रुपये होगी।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kuldeep Yadav News: वर्ल्ड कप जीतने के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे कुलदीप यादव
Next: Kamala harris won majority : कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए बहुमत मिला

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.