Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • मायावती की भतीजी को दहेज के लिए पीटा : पति समेत 7 पर केस दर्ज, पति पर लगाए गंभीर आरोप
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

मायावती की भतीजी को दहेज के लिए पीटा : पति समेत 7 पर केस दर्ज, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Shital Sharma April 10, 2025

bsp mayawati : मायावती की भतीजी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

bsp mayawati: हापुड़, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर एक सनसनीखेज मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने पति, सास, और अन्य 6 ससुराल पक्ष के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है और कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।

शादी के कुछ महीनों बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न

मायावती की भतीजी ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी विशाल सिंह नामक युवक से दिल्ली के होटल हयात में हुई थी। विशाल हापुड़ के रामलीला ग्राउंड का निवासी है। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के बाकी सदस्य 50 लाख रुपए नगद और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में एक फ्लैट की मांग करने लगे।

‘तुम मायावती की भतीजी हो, तुम्हारे पास पैसा है’

पीड़िता के अनुसार, आरोपी परिवार उसे बार-बार धमकाते थे कि “तुम मायावती की भतीजी हो, तुम्हारे पास बहुत पैसा है, 50 लाख और फ्लैट की व्यवस्था करो।” मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट, और यहां तक कि जान से मारने की धमकी दी गई।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायत में मायावती की भतीजी ने खुलासा किया है कि उसका पति स्टेरॉयड के इंजेक्शन लेता था और नपुंसक हो चुका है। इस बात की जानकारी पहले से उसके परिवार को थी, लेकिन यह बात छुपाई गई। पीड़िता का कहना है कि जब उसने यह बात सास और ननद को बताई तो उन्होंने भी उसे चुप रहने की धमकी दी।

17 फरवरी की रात को हुआ बड़ा विवाद

मामले में एक प्रमुख मोड़ तब आया जब 17 फरवरी 2025 की रात को पति से विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि पीड़िता को जान बचाकर बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली, जहां से FIR दर्ज करने का आदेश जारी हुआ।

कौन-कौन आरोपी बनाए गए हैं?

इस मामले में जिन 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • पति विशाल सिंह

  • ससुर श्रीपाल सिंह

  • सास पुष्पा देवी (जो कि वर्तमान में नगर पालिका चेयरमैन हैं)

  • जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू

  • जेठानी निशा

  • ननद शिवनी

  • मौसा ससुर अखिलेश

पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मायावती की ओर से इस विषय पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ गई है।

Click this: Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: israel airstrike gaza shujaiya : इजरायली एयरस्ट्राइक में 23 की मौत, गाजा में मरने वालों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल
Next: SAGAR NEWS: सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक पंडित गोपाल भार्गव…देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.