Meerut BSF Jawan Murder: मेरठ में BSF जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया।
मृतक का नाम नैन सिंह है, जो कि BSF में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वो 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए हुए थे, जब आरोपी हत्या करने आया तब नैन सिंह घर पर सो रहे थे। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में हुई।

जानिए क्या है पूरा मामला?
मृतक नैन सिंह की उम्र 38 वर्ष है, वो धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे हैं। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। उन्हें 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था।

वारदात के समय घर में नैन सिंह और उनके छोटे भाई की पत्नी पिंकी मौजूद थे। नैन सिंह सो रहे थे कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और गोली मार दी। गोली लगते ही नैन सिंह की मौत मौके पर हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस कर रहें मामले की जांच
जानकारी मिलते ही SSP अविनाश पांडे , इंचौली थाना पुलिसी और CO सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। साथ ही, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।
गांव के युवक से था विवाद
परिजनों ने बताया कि- ‘गांव के एक युवक से नैन सिंह की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर तीन दिन पहले और उसी दिन झगड़ा भी हुआ था’

SSP अविनाश पाण्डे ने बताया- ‘पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’
