Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CG NEWS-दौलत के लालच में मासूम की बलि, तांत्रिक के कहने पर भाई-भाभी ने बच्ची को मारा
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

CG NEWS-दौलत के लालच में मासूम की बलि, तांत्रिक के कहने पर भाई-भाभी ने बच्ची को मारा

Narendra Singh July 28, 2025

छत्तीसगढ़ के मुंगेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.जहां दौलत के लालच भाई और भाभी ने एक 7 साल की बच्ची की बलि चढ़ा दी। बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। बिस्तर से किडनैप कर श्मशान घाट ले गए। तांत्रिक क्रिया के बाद मासूम को चाकू से काटकर मार डाला। लाश को दूर ले जाकर खेत में गाड़ दिए।

श्मशान घाट में मिला बच्ची की खोपड़ी

मुंगेली पुलिस ने श्मशान घाट के पास खेत में बच्ची की खोपड़ी और हड्डियां मिलने के बाद मामले की जांच की। आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया गया, जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि तंत्र क्रिया से पैसा पाने के लिए ‘झरन पूजा’ कराकर बच्ची की हत्या की।

जानिए पूरा मामला ?

दरअसल, 11 अप्रैल 2025 की रात मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की महेश्वरी उर्फ लाली अपनी मां पुष्पा के साथ बिस्तर पर सो रही थी, लेकिन आधी रात करीब 2 बजे जब उसकी मां की नींद खुली, तो बिस्तर पर उसकी नन्हीं सी बच्ची गायब थी।तीन हफ्तों बाद, 6 मई को गांव के श्मशान के पास एक खेत में एक बच्ची की खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। यही वो सुराग था, जिसने लाली के गायब होने की गुत्थी को भयानक मोड़ दे दिया।

पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियां को DNA टेस्ट के लिए भेजा

पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियां को DNA टेस्ट के लिए भेजा। इससे पहले लाली के परिवार के सैंपल भी लिए गए। DNA रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि श्मशान घाट के पास खेत में जो हड्डियां मिली थी, वह लाली की ही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे बच्ची की हत्या की पुष्टि हुई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली SP भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच में साइबर सेल, CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट की मदद ली गई। आसपास के लोगों से कई बार पूछताछ की गई।इस दौरान बच्ची के पड़ोसी ने बताया कि वह छत से वारदात की रात एक बच्ची को ले जाते देखा था। केस को बारीकी से जांच की गई। इससे पता चला कि चिम्मन गोस्वामी और ऋतु गोस्वामी का लाली के घर में आना जाना था। चिम्मन किराना दुकान, डीजे, टेंट हाउस और शराब बेचने का काम करता है।

आरोपियों ने नार्को टेस्ट में उगला सच

नार्को टेस्ट में मास्टरमाइंड ऋतु गोस्वामी ने स्वीकार किया कि वह झरन पूजा के जरिए धन कमाना चाहती थी। लाली को किडनैप कर लाने के लिए नरेन्द्र मार्को को पैसे दिए थे। नरेन्द्र मार्को ने करीब 1 बजे रात लाली को लेकर आया था।इसके बाद ऋतु ने लाली को झरन पूजा के लिए काले कपड़े पहनाए। तंत्र क्रिया से पैसा कमाने के लिए लालच में आकर चाकू से मारकर बच्ची की बलि चढ़ाई। पकड़े जाने से बचने के लिए आकाश को बोलकर लाली की डेडबॉडी को खेत में दफन करा दिया।

 

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanwar Yatra Chhattisgarh:साय सरकार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल
Next: सेना का ऑपरेशन महादेवः पहलगाम हमले से जुड़े 3 आतंकी मारे गए, एनकाउंटर जारी

Related Stories

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया
  • जुर्म गाथा

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Rohan Umak March 3, 2026
Lakshman Jhula drug arrest
  • उत्तराखंड
  • जुर्म गाथा

लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

himani Shrotiya March 3, 2026
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.