Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार
  • देश-विदेश

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार

Shital Sharma November 7, 2025

british-citizen-escaped-delhi-airport-immigration-search-operation 

british citizen escaped delhi airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार हो गया। मामला 28 अक्टूबर का है और अब CISF, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन और दिल्ली पुलिस की टीमें उसे खोजने में जुटी हैं।

बैंकॉक से आया था यात्री, ब्रिटेन भेजा जाना था वापस

सूत्रों के अनुसार, ब्रिटिश नागरिक फिट्ज पैट्रिक (Fitz Patrick) बैंकॉक से एअर इंडिया की फ्लाइट AI 333 से दिल्ली पहुंचा था। उसे डिपोर्ट कर ब्रिटेन वापस भेजा जाना था, लेकिन इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान वह अधिकारियों की नजर से बचकर भाग निकला। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

british citizen escaped delhi airport: शहरभर में सर्च ऑपरेशन जारी

फरार ब्रिटिश नागरिक की तलाश में दिल्ली पुलिस, CISF और इमिग्रेशन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, और एयरपोर्ट के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैट्रिक किस रास्ते से बाहर निकला।

एयरलाइन स्टाफ और इमिग्रेशन अधिकारियों से पूछताछ

जांच एजेंसियां अब एयरलाइन स्टाफ और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह समझने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा में चूक कहां हुई और यात्री ने एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलने का रास्ता कैसे पाया।

दिल्ली पुलिस के पास नहीं है संदिग्ध की तस्वीर

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक की कोई तस्वीर या पहचान संबंधी जानकारी जारी नहीं की है। केवल उसका नाम Fitz Patrick बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उसके भागने का मकसद और बैकग्राउंड अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

इमिग्रेशन एरिया से किसी विदेशी नागरिक का भाग निकलना एयरपोर्ट सिक्योरिटी सिस्टम की गंभीर खामी मानी जा रही है। इस घटना के बाद सभी एयरपोर्ट्स को सतर्क किया गया है और विदेशी यात्रियों की इमिग्रेशन प्रक्रिया की निगरानी और सख्त की जा रही है।

Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में 7.5°: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात, अगले 3 दिन में ठंड और बढ़ेगी
Next: aaj ka rashifal in hindi: 08 November 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.