Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बृजभूषण सिंह: हेलिकॉप्टर 100 फीट ऊंचाई पर डगमगाया, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
  • Top Story
  • देश-विदेश

बृजभूषण सिंह: हेलिकॉप्टर 100 फीट ऊंचाई पर डगमगाया, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

Shital Sharma October 31, 2025

brijbhusha singh helicopter emergency landing: बिहार के भोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। भाजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलिकॉप्टर की अचानक मौसम बिगड़ने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, तेज हवा और मूसलाधार बारिश के बीच उसका संतुलन बिगड़ गया। पायलट ने 100 फीट की ऊंचाई पर हवा में डगमगाते हेलिकॉप्टर को नियंत्रित करते हुए खेत में सुरक्षित उतार लिया। घटना छोटकी सासाराम और सरफाफर गांव के बीच हुई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं किसी को कोई चोट नहीं आई।

brijbhushan-singh-helicopter-emergency-landing

मौसम अचानक बिगड़ा, विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हुई

जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण सिंह भोजपुर में NDA उम्मीदवार राणा चरण साह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। सभा खत्म होने के बाद वे रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में अगली सभा के लिए रवाना हुए। उसी वक्त आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। विजिबिलिटी अचानक 50 मीटर से भी कम रह गई। पायलट ने तत्काल फैसला लेते हुए खेत में हेलिकॉप्टर उतार दिया।

पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के केवल दो मिनट बाद ही असंतुलित होने लगा। बारिश और हवा इतनी तेज थी कि पायलट को दृश्यता नहीं मिल रही थी। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पास के एक खाली खेत में हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया। बाद में बृजभूषण सिंह ने मीडिया से कहा,

“हम सब बिल्कुल ठीक हैं। पायलट ने समय रहते सही फैसला लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

brijbhushan-singh-helicopter-emergency-landing

खेत मालिक ने मांगा मुआवजा, बृजभूषण बोले ‘फसल का नुकसान भरेंगे’

जिस खेत में हेलिकॉप्टर उतारा गया, उसके मालिक ने शिकायत की कि लैंडिंग के दौरान उसकी फसल को नुकसान पहुंचा है।
इस पर बृजभूषण सिंह ने मौके पर ही कहा कि “किसी की मेहनत पर आंच नहीं आने देंगे, नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा।” घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच जारी: brijbhusha singh helicopter emergency landing

मौसम सामान्य होने के बाद तकनीकी टीम ने हेलिकॉप्टर की जांच शुरू कर दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण लैंडिंग कराई गई थी, कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली। “पायलट की तत्परता से सब सुरक्षित रहे, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।” बाद में बृजभूषण सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग से रोहतास के लिए रवाना किया।

स्थानीय लोग बोले पहली बार इतनी नजदीक से देखा हेलिकॉप्टर: brijbhusha singh helicopter emergency landing

गांव के लोगों में इस घटना के बाद उत्सुकता देखी गई। सैकड़ों ग्रामीण खेत में पहुंच गए और हेलिकॉप्टर को नजदीक से देखने लगे। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। गांव के बुजुर्ग रामकिशोर यादव ने बताया,

“इतनी तेज हवा थी कि पेड़ झुक गए थे। भगवान की दया से सब बच गए।”

brijbhushan-singh-helicopter-emergency-landing

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा
Next: Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.