बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कार्यकर्ता सम्मान दिवस के रूप में मनाया 64वां जन्मदिन

Bjp MLA Brij Bihari Pateriya Birthday: खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले से है जहां देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने अपने 64वें जन्मदिन को कार्यकर्ता सम्मान दिवस के रूप में मनाया। बतादें की इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए, उनके संघर्ष और समर्पण को सराहा।
कार्यकर्ताओं का सम्मान इसलिए जरूरी- विधायक
विधायक पटेरिया ने बताया कि वे 2013 से 2023 तक कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को महसूस कर चुके हैं, इसीलिए पोलिंग बूथ से लेकर उच्च स्तर तक कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
101 लोगों ने किया रक्तदान
बतादें की इस मौके पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य भी हुआ, जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान कर इस दिन को पुण्य कार्य में तब्दील किया। विधायक पटेरिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने देवरी विधानसभा क्षेत्र के 72 लोगों को इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 51 लाख 65 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कराई है। साथ ही, शासन स्तर पर स्वीकृत लंबित कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए जारी कराए हैं।
दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

बीजेपी विधायक ने दिखाई बीजेपी की सदस्यता
Bjp MLA Brij Bihari Pateriya Birthday: विधायक पटेरिया ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में विभिन्न विभागों से 181 करोड़ 22 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली, और 2024-25 में विधायक विकास निधि से लगभग 2.5 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता भी ली।
Read More:- Sun Transits in Aquarius कुंभ राशि में सूर्य का गोचर से बढ़ेंगे खर्चे बढ़ेंगे, रिश्तों में आएगी खटास
