Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Brazil FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने पैराग्वे को हराकर वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Brazil FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने पैराग्वे को हराकर वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई…

Hema Gupta June 11, 2025

Brazil FIFA World Cup 2026: फुटबॉल जगत की दिग्गज टीम ब्राजील ने एक और बार अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। मंगलवार को खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में ब्राजील ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह जीत ब्राजील के लिए कई मायनों में खास रही, क्योंकि यह टीम के नए कोच कार्लो एंचेलोटी की पहली आधिकारिक जीत भी थी।

Read More: Eng vs WI 3rd T20 2025: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की…

विनीसियस जूनियर का गोल बना मैच का टर्निंग प्वाइंट…

ब्राजील की ओर से जीत का एकमात्र गोल विनीसियस जूनियर ने किया, जो कि 44वें मिनट में आया। यह गोल मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड मैथ्यूस कुन्हा के शानदार क्रॉस पर हुआ। कुन्हा ने बायीं विंग से गेंद को बॉक्स में भेजा, जिसे विनीसियस ने विपक्षी डिफेंडर्स के बीच से नेट में डाल दिया।

यह गोल ना सिर्फ ब्राजील को जीत दिलाने वाला साबित हुआ, बल्कि इसने टीम को 2026 फीफा वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री दिला दी।

ब्राजील को चाहिए थी जीत, पैराग्वे को बस 1 अंक..

इस मुकाबले में ब्राजील को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत थी, वहीं पैराग्वे सिर्फ एक अंक हासिल करके भी वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर सकता था। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन गोल करने के मौके ब्राजील ने ज्यादा बनाए।

35वें मिनट में मैथ्यूस कुन्हा खुद गोल करने से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने 44वें मिनट में शानदार असिस्ट से अपनी गलती सुधार ली।

दक्षिण अमेरिकी स्टैंडिंग में ब्राजील तीसरे स्थान पर…

इस जीत के साथ ब्राजील ने क्वालीफाइंग स्टेज के 16 मुकाबलों में कुल 25 अंक जुटा लिए हैं और वह साउथ अमेरिकन स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टॉप-6 में रहने वाली टीमें सीधे 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के लिए यह वर्ल्ड कप एक और ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। पिछली बार 2022 में ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हार मिली और उसे बाहर होना पड़ा था।

पैराग्वे 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में पहुंचने का मौका…

पैराग्वे की टीम अभी भी क्वालीफाइंग की दौड़ में बनी हुई है। ब्राजील से मिली हार के बावजूद पैराग्वे के 24 अंक हैं और उन्हें वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए अब सिर्फ एक अंक की जरूरत है। 2010 के बाद अगर पैराग्वे क्वालीफाई करता है, तो यह उसके लिए ऐतिहासिक वापसी होगी।

आपको बता दें कि, ब्राजील को अब ग्रुप स्टेज के बचे हुए दो मुकाबले खेलने हैं, जिनमें वह अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगा। वहीं पैराग्वे को कम से कम एक ड्रॉ की जरूरत होगी, ताकि वह भी 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सके।

तीन देशों की मेजबानी में होगा 2026 फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन…

2026 फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप 3 देशों में एक साथ खेला जाएगा। साथ ही इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है, जिससे मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक हो गए हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
Next: रेलवे का बड़ा फैसला : 1 जुलाई से बिना आधार नहीं मिलेगी तत्काल टिकट!

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.