पीएम मोदी ने भी की बच्चों से मुलाकात
वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए गए। इस बार 14 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना गया। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन 17 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार सात श्रेणियों में दिया जाता है। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, खेल और पर्यावरण शामिल हैं।

पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, ‘अगर हम विनिर्माण पर काम करते हैं, तो हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन जाएंगे। यदि आप अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करते हैं, तो आप दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होंगे। सबसे अच्छा हमारा मानक होना चाहिए।
कोलकाता के अनीश सरकार इस साल नवंबर में FIDE रेटिंग प्राप्त करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हैं। अनीश की उम्र महज 3 साल, आठ महीने 19 दिन है। राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार में नालंदा की गोल्डी कुमारी को बाल पुरस्कार प्रदान किया। विकलांग गोल्डी ने थाईलैंड में विश्व पैरालंपिक युवा खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीता।
बिहार के शेखपुरा जिले के सौरभ कुमार को बहादुरी के लिए पुरस्कार मिला। 9 साल के सौरभ ने तीन बच्चियों को झील में डूबने से बचाया था।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दिव्यांग छात्र से भी मुलाकात की। जिन्हें बाल पुरस्कार दिया गया है।
