Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Brahmos unit inauguration and CM Yogi: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ
  • उत्तर प्रदेश

Brahmos unit inauguration and CM Yogi: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ

himani Shrotiya May 11, 2025

Brahmos unit inauguration and CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की प्रोडक्शन यूनिट है।

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह

इस मौके पर CM योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद को कुत्ते की पूंछ की तरह बताया। उन्होंने कहा, ‘आपने Operation Sindoor के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी और अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आज माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी के लोकार्पण एवं स्ट्रेटजिक मटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में लखनऊ में सहभाग किया।

आदरणीय… pic.twitter.com/AGtvkPPqnp

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 11, 2025

आतंकवाद को कुचलना है

CM ने कहा जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते, आतंकवाद की समस्या का समाधान नहीं हो सकता। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलकर इस अभियान से जुड़ना होगा।’

Brahmos unit inauguration and CM Yogi:गोरखपुर को देंगे CM सौगात

वहीं सीएम योगी 2 दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे। वह वहां पयर्टन विकास की परियोजना का शिलान्यास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। CM रविवार को कोतवाली थाना के बगल में 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन’ के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं, सोमवार को सिविल लाइन प्रथम में गोरखपुर क्लब के सामने 11.72 करोड़ रुपये की लागत से बने 3 मंजिला अर्बन फैसलिटेशन सेंटर (जोनल आफिस) और 2.50 करोड़ रुपये से बने सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे।

परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन’ निर्माण

बता दे परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर 1450 वर्ग मीटर में ‘श्री परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन’ निर्माण होगा। आज शिलान्यास समारोह में CM योगी के साथ योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami on Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर, CM धामी ने जताया सेना का आभार
Next: Devari Murder Case: बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.