Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल रेलवे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड: भोपाल रेलवे नई पहचान, कोच कारखाने को मिला ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड
  • मध्य प्रदेश

भोपाल रेलवे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड: भोपाल रेलवे नई पहचान, कोच कारखाने को मिला ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड

Narendra Singh December 23, 2025

भोपाल रेलवे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड: भोपाल स्थित सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारखाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने इसे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है, जो पर्यावरणीय उत्कृष्टता का सर्वोच्च मानक माना जाता है। यह सम्मान सिर्फ सम्मान नहीं है यह दर्शाता है कि कैसे एक औद्योगिक इकाई ने ऊर्जा की बचत, संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण‑प्रेमी संचालन को प्राथमिकता दी।

भोपाल रेलवे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड: जाने प्लेटिनम अवार्ड क्यों खास है?

मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े बताते हैं कि यह रेटिंग सबसे उच्च श्रेणी है, जो केवल उन कारखानों को दी जाती है जिन्होंने ऊर्जा खपत में कमी, कचरा प्रबंधन,कार्बन उत्सर्जन नियंत्रण, और जल संरक्षण जैसी सभी पर्यावरणीय मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। भोपाल का यह कारखाना पश्चिम मध्य रेलवे का पहला ऐसा केन्द्र है जिसने यह उपलब्धि हासिल की, और भारतीय रेल के अंतर्गत यह कुल छठवां ऐसा कारखाना बन चुका है।

भोपाल रेलवे ग्रीन प्लेटिनम अवार्ड: कारखाने में पर्यावरण के लिए उठाए कदम

सौर ऊर्जा से बचत और दक्षता

कारखाने में 711.25 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है।
बिजली के खर्च में करीब 37% तक कमी,
वार्षिक लगभग 34 लाख रुपये की बचत स्थापित ऊर्जा संयंत्र से हो रही है।

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जल संरक्षण

कारखाने की पांच इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है।
इससे हर साल करीब 29 लाख लीटर वर्षा जल भूमिगत जलस्तर में वापस लाया जा रहा है।

सीवेज ट्रीटमेंट का उच्चस्तरीय उपयोग

यहाँ का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रतिदिन 5 लाख लीटर तक गंदे पानी को साफ करता है। उन्नत टर्शरी ट्रीटमेंट और ओजोन सिस्टम से करीब 3.5 लाख लीटर पानी प्रतिदिन पुनः उपयोग में आ रहा है, जिसे हरा‑भरा कारखाना पिछले दो वर्षों में लगभग 1000 से ज्यादा पौधे कारखाना परिसर में लगाए गए हैं और उनकी नियमित देखरेख भी की जा रही है।करीब 400 एकड़ क्षेत्र में फैले इस कारखाने का 41% भाग ग्रीन बिल्ट एरिया है जो आज शहर में हरित विकास का उज्जवल उदाहरण बन चुका है।

एक मिसाल, जो पूरे देश के लिए उदाहरण है

भोपाल का सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारखाना यह साबित कर चुका है कि बड़े निवेश के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी निभाई जा सकती है।रेलवे नेटवर्क के लिए यह उपलब्धि न सिर्फ गर्व का विषय है, बल्कि आने वाले कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रेरणा भी बनेगी।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ishan Kishan Archivement: T20 टीम में सेलेक्शन के बाद ईशान किशन को मिली इस टीम की कप्तानी!
Next: भोजपाल महोत्सव भोपाल में उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.