भोपाल के आनंद नगर का मामला
Bhopal boyfriend suicide: खबर राजधानी भोपाल से है जहां आनंद नगर में 18 वर्षीय राज मीणा ने अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बतादें की राज के पिता का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी। वह उससे महंगे तोहफे मांगती थी और आईफोन की डिमांड कर रही थी। राज का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More:- LPG Price 1 March 2025 : बजट के दिन मिली राहत छीनी, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
फैक्ट्री में कारपेंटर का काम करता था मृतक राज
मिली जानकारी के अनुसार राज मीणा 18 साल का था और भोपाल के आनंद नगर में रहता था। वह इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में कारपेंटर का काम करता था। राज के पिता का आरोप है कि उसकी रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। राज ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लेकिन लड़की दूसरी समाज की थी। परिजनों को शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन वे चाहते थे कि सही उम्र होने पर शादी हो। राज की बहन ने उसकी मौत के बाद उसकी गर्लफ्रेंड के घर हंगामा किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
राज के पिता ने लड़की पर लगाए कई आरोप
राज के पिता का आरोप है कि लड़की उनके बेटे के प्रेम का फायदा उठा रही थी। राज ने अपनी भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। राज के पिता का कहना है कि लड़की पर कार्रवाई होनी चाहिए। उसकी प्रताड़ना के कारण बेटे की जान गई है। उन्होंने लड़की को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
एडिशनल डीसीपी ने कहा बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
Bhopal boyfriend suicide: एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि रविवार सुबह आनंद नगर में एक युवक ने फांसी लगा खुदकुशी की है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसने प्रेम प्रसंग में तनाव और दबाव आ कर खुदुकशी की है पुलिस ने फिलहाल शव का पीएम करा कर परिवार वालों को सौप दिया है। वही बयान के अधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी ।
