सेंटर में विशेष निगरानी और एयर इंफेक्शन से सुरक्षा
Jaipur Cancer Institute: जयपुर में बन रहा देश का सबसे बड़ा बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर जुलाई-अगस्त तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यह सेंटर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 50 बेड के साथ स्थापित हो रहा है, जहां कैंसर रोगियों के लिए मुफ्त बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी।
वेटिंग लिस्ट में कमी और ट्रांसप्लांट की संख्या में वृद्धि
Jaipur Cancer Institute वर्तमान में एसएमएस (सवाई मानसिंह) हॉस्पिटल में केवल 2 बेड पर ट्रांसप्लांट होते हैं, और इनकी लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कई मरीज इलाज के इंतजार में अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की लागत 30 से 40 लाख रुपए तक होती है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए काफी महंगा साबित होता है।
आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड क्लास दवाओं से उपचार
इस नए सेंटर से मरीजों को कई फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ी राहत यह होगी कि वेटिंग समय में कमी आएगी, क्योंकि यहां 50 बेड की व्यवस्था होगी और साल में लगभग 500 मरीजों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। इस सेंटर में इलाज सरकार की आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त होगा, जिससे मरीजों को लाखों रुपए की बचत होगी। इसके अलावा, इम्यूनोथेरेपी जैसी महंगी प्रक्रियाएं भी मुफ्त में उपलब्ध होंगी।
Jaipur Cancer Institute आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त बोनमैरो ट्रांसप्लांट
यह सेंटर आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड क्लास दवाओं से लैस होगा।
मरीजों की विशेष निगरानी रखी जाएगी,
और सेंटर में हेपा फिल्टर युक्त एयर सिस्टम होगा,
जिससे एयर इंफेक्शन का खतरा कम होगा।
ट्रांसप्लांट की सफलता दर बढ़ाने के लिए यहां अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा,
जिससे ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन (HLA) का मैच होने की संभावना बढ़ेगी,
और ट्रांसप्लांट की सफलता की दर में सुधार होगा।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
प्राइवेट अस्पतालों में महंगे इलाज का विकल्प
Jaipur Cancer Institute जयपुर में इस सेंटर के खुलने से न केवल वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी,
बल्कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी
और देश में बोनमैरो ट्रांसप्लांट की संख्या में वृद्धि होगी।
