Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बम की धमकी के चलते 25 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
  • Top Story
  • देश-विदेश

बम की धमकी के चलते 25 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

Shital Sharma October 21, 2024

7 दिन में 90 विमानों को मिली बम की धमकी 

देश में यात्री विमान को उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। रविवार को 25 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया के छह-छह विमान शामिल थे।

इससे एक दिन पहले शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी। जिससे सैकड़ों यात्री घंटों परेशान रहे। पिछले एक सप्ताह में 90 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं। इन धमकियों की वजह से अब तक 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीआईएसएफ, एनआईए और आईबी को भी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। देर शाम केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने डीजीसीए के अध्यक्ष विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त कर दिया। इस बदलाव को डराने-धमकाने के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Bomb Threat On Frankfurt Mumbai Vistara Flight

साथ ही एक साथ 30 धमकियां मिलने के बाद एयरलाइन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के अधिकारियों से मुलाकात की। ब्यूरो के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय आसमान पूरी तरह सुरक्षित है।

एक सप्ताह में 200 करोड़ रुपये का नुकसान

विमान में बम होने की सूचना मिलने पर विमान को उसके निर्धारित हवाई अड्डे के बजाय निकटतम हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे न सिर्फ ईंधन की खपत ज्यादा होती है, बल्कि विमानों की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटल में बैठाने और उन्हें उनके स्थान पर ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ती है।

Delhi-London flight bomb threat, Frankfurt diverted

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aviation safety: Aviation Minister Plans Tougher Measures for Hoax Bomb Threats, Including No-Fly List
Next: Mp politics:बुधनी उपचुनाव को लेकर एक्टिव दिखे कृषि मंत्री शिवराज, INDIA गठबंधन पर जमकर बोला हमला

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.