bollywood news: मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह बांद्रा स्थित अपने घर ‘आयशा’ की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने उनके परिवार और फैंस को हैरान कर दिया है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हर संभावित एंगल से मामले की तहकीकात की जा रही है।
लंबे समय से थे बिमार
पुलिस के मुताबिक, अनिल अरोड़ा ने सुबह करीब 9 बजे आत्महत्या की। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी बीमारी ही इस आत्महत्या की वजह बन सकती है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने की संभावना आज शाम तक है।
Read More- Indore में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, 13 महीने में 3 शादियां, 30 लाख रुपए ठगे
EX Husband पहुंचे मलाइका के घर
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान, उनके पिता सलीम खान और सोहेल खान भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सभी संभावनाओं की जांच शुरू कर दी है।
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा
अनिल अरोड़ा पिछले साल से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वह पंजाब के फजिका जिले के रहने वाले थे, और भारतीय मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उन्होंने क्रिश्चियन धर्म की जॉयसी पोलीकार्प से शादी की थी। मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और उनकी मां ने ही दोनों बेटियों की परवरिश की थी।
मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या की खबर ने उनके परिवार और फेंड्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों की सही जानकारी मिल सके।
