एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत हो गई है। अनिल ने छत से कूदकर आत्महत्या की। घटना 11 सितंबर सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और जांच की।
सुसाइड से पहले बेटियों को किया फोन
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड से पहले अनिल ने सुबह अपनी दोनों बेटीयों मलाइका और अमृता से बात की थी। बातचीत के दौरान अनिल ने कहा था “I’m sick and tired”। अनिल ने जब सुसाइड किया, तब मलाइका की मां घर पर थीं, और सिगरेट पीने के नाम पर अनिल बालकनी में गए और खुदकुशी कर ली।
अमृता से हुई थी अनिल मेहता की बात?
मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस भी आयेशा मैनर बिल्डिंग के उसी फ्लोर पर रहती हैं, जिसपर अनिल मेहता रहते थे। 11 सितंबर की सुबह अनिल उन्हें हैलो बोलने नहीं आए थे। ये दोनों का रोज का रूटीन था। उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद में उनके परिवार को अनिल के सुसाइड करने के बारे में पता चला।
माना जा रहा है कि अनिल मेहता ने सुसाइड से पहले अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा से बात की थी। लेकिन परिवार की तरफ से इसे लेकर को कन्फर्मेशन नहीं आई है। मलाइका और अमृता ने पुलिस से बातचीत कर अपने बयान दर्ज करवाए हैं। अनिल के रूटीन और अन्य बातों को लेकर दोनों पुलिस के अगले कुछ दिन और बात करेंगी।
