बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जहां अपनी दमदार एक्टिंग से दशकों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं उनके बेटे आर्यन खान अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में आर्यन की इस बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज का आधिकारिक ऐलान हुआ, जो बॉलीवुड पर आधारित है।
सीरीज की डिटेल्स और प्रोग्रेस
यह डॉक्यू-सीरीज बॉलीवुड के अंदरूनी पहलुओं और अनकहे किस्सों पर आधारित है। फिलहाल सीरीज के पैचवर्क का काम गोरेगांव स्थित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल कैंपस में चल रहा है, जिसे पूरा होने में करीब 7 दिन लग सकते हैं। वर्ली में कुछ दिलचस्प सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है। इन सीन्स में लक्ष्य और मोना सिंह नजर आएंगे।फाइनल एडिटिंग का काम भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है। यह सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
बॉलीवुड सितारे आएंगे नजर
इस सीरीज में करण जौहर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे दिखाई देंगे। यह सीरीज दर्शकों को बॉलीवुड के पीछे की दुनिया और उसकी सच्चाई से रूबरू कराएगी।
फैंस में उत्साह
आर्यन खान की इस पहली निर्देशकीय परियोजना का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं, क्योंकि यह बॉलीवुड के असली पहलुओं को उजागर करने का दावा करती है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता खत्म? मलाइका के पोस्ट से फैन्स हुए कंफ्यूज
