Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Celebrities On Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…
  • एंटरटेनमेंट

Celebrities On Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

Hema Gupta June 21, 2025

Celebrities On Yoga Day: 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारत से लेकर विदेश तक इस दिन योग की गूंज सुनाई दी। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन पीछे नहीं रहे। शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, हिना खान, नेहा धूपिया, करीना कपूर और निकिता दत्ता जैसे सितारों ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए। साथ ही, सभी ने योग के महत्व को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिए।

Read More: International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए कब से हुई इस दिन की शुरुआत…

‘योग को बचाइए, इसे अपनाइए’ – शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने अपनी योग वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जब हमारे पास कुछ कीमती हो, तो उसकी अहमियत समझनी चाहिए। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। इसे अपनाइए, और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए।”

उन्होंने आगे लिखा कि-  ‘इस साल की थीम है योग – एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए। संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। स्वास्थ्य। आइए इसका महत्व समझें, इसे अर्जित करें और इसे सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए संरक्षित करें 😇’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

‘योग एक दिन के लिए नहीं, जिंदगी के लिए है’ – मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है, यह ज़िंदगी भर का साथ है।” मलाइका की ये प्रेरणादायक पोस्ट कई फिटनेस प्रेमियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हिना खान का समंदर किनारे योग…

कैंसर बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने समुद्र किनारे योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “अच्छे व्यू के साथ योग। योग, सांसों की एक्सरसाइज, ध्यान सब कुछ है। अपने लिए सबसे अच्छे रहें।” उनके पोस्ट को लोगों ने बेहद सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

नेहा धूपिया ने साझा किया निजी अनुभव…

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने योग गुरु के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “‘मैं अपनी दुनिया के साथ योग करती हूं। योग ने मेरी दुनिया बदल दी। सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं। यह एक इत्तेफाक है कि आज मेरे योग गुरू का जन्मदिन है। मेरे साथ योग करने के लिए धन्यवाद सर।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

करीना कपूर का योग प्रेम…

करीना कपूर ने योग करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, “योग एक रूटीन से कहीं बढ़कर है। यह अनुशासन और आत्मचिंतन है। सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं।”

‘मेरी जिंदगी योग पर चलती है’ – निकिता दत्ता

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने भी योग करते हुए तस्वीरों के साथ लिखा, “अगर हमें ये मालूम करना हो कि मेरी जिंदगी किस चीज पर चल रही है तो मैं कहूंगी ये योग है। योग करने के लिए कभी देर नहीं हुई। योग दिवस की शुभकामनाएं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Dutta (@nikifying)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत…

1. यह दिवस 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) का दिन होता है ‑ उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन, जो मन, शरीर और आत्मा में संतुलन का प्रतीक है ।

2. 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए इसे प्रस्तावित किया। मात्र तीन महीनों में इसे 177 राष्ट्रों ने समर्थन दिया और 11 दिसंबर 2014 को इसे आधिकारिक रूप दे दिया गया

3. पहली बार इस दिवस को 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें 35000 से अधिक लोग नेशनल स्टेडियम, दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम के तहत शामिल हुए । प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उस दिन योगाभ्यास में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 21 तरह के योगासन 35 मिनट तक किये।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Amit Shah statement on Pakistan: अब नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी– अमित शाह ने सिंधु जल संधि को लेकर दिया बड़ा बयान
Next: गुजरात में विश्व योग दिवस 2025: अंबाजी में गरबा और योग का संगम..नडाबेट में जवानों ने किया योग

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.