Bolero Accident News: आगरा में एक गंभीर हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरों में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पांचों मृतक एक ही परिवार के है, जिसमें पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। वहीं 3 लोग गंभीर से घायल हो गए है।
19 मार्च की रात हुआ हादसा
यह हादसा चित्राहाट क्षेत्र का है, जो कि 19 मार्च की देर रात हुआ। वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने बोलेरो का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि, सभी लोग नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान कांता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), बहू सीमा (30), पोती आराध्या (3) के रुप में हुई, जो कि इटावा के इकदिल के गांव नगला वर के निवासी बताए जा रहें हैं। वहीं गाड़ी चला रहे नाती ऋषि (20) जोकि औरैया थाना क्षेत्र के अजीतमल के गांव प्रतापपुर निवासी है।
बता दे कि, घायलों में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ की पत्नी रश्मि और अवनीश हैं।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों का बयान
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ‘कार पेड़ से टकराने के बाद धमाके जैसी आवाज आई। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं खुले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर कार के दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।’
