Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?
  • Lifestyle

Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?

Hema Gupta October 31, 2025

Benefits of Steaming Vegetables: क्या आप जानते हैं कि सब्जियों किस तरह पकाएं जिससे उसका पोषक तत्व नस्ट न हो बल्कि बरकरार रहें। अक्सर लोग सोचते हैं कि उबालने से सब्जियां हेल्दी बनती हैं, लेकिन वैज्ञानिक रिसर्च कहती है कि सब्जियों को भाप में पकाना यानी स्टीमिंग, उबालने की तुलना में कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे?

Read More: Winter Detox Drinks: सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से करें, स्किन रहेगी ग्लोइंग और नेचुरल…

सब्जियां पकाने का सही तरीका क्यों है जरुरी?

आप चाहे किसनी भी ताजी और रंगीन सब्जियां खरीदें, लेकिन अगर उन्हें गलत तरीके से पकाया जाए, तो उनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नष्ट हो सकते हैं।

किचन में एक छोटी सी गलती – जैसे सब्जियों को ज्यादा देर तक उबालना और उसका उबला पानी फेंक देना- आपके शरीर से कई जरुरी पोषक तत्वों को छीन सकताहै।

उबालने से क्या होता है नुकसान?

उबालना आसान और जल्दी होने वाला तरीका है, लेकिन यह सब्जियों के पोषण के लिए हानिकारक हो सकता है।

विटामिन्स का नुकसान…

सब्जियों में मौजूद विटामिन C और B-कॉम्प्लेक्स पानी में घुलनशील होते हैं। जब आप सब्जियों को उबालते हैं, तो ये विटामिन पानी में घुल जाते हैं और जब वह पानी फेंक दिया जाता है, तो असली पोषण भी चला जाता है।

स्वाद और रंग फीका पड़ना..

उबालने से सब्जियां नरम और चिपचिपी हो जाती हैं। उनका नेचुरल रंग फीका पड़ जाता है और स्वाद भी कम हो जाता है।

ज्यादा देर तक पकाना…

कई लोग सब्जियों को तब तक उबालते हैं जब तक वे पूरी तरह गल न जाएं। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और सब्जियां पोषणहीन रह जाती हैं।

भाप में पकाना क्यों है बेहतर विकल्प…

भाप में पकाने के दौरान सब्जियां सीधे पानी के संपर्क में नहीं आतीं। यह तरीका पोषण को सुरक्षित रखने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

पोषक तत्वों की सुरक्षा…

स्टीमिंग के दौरान सब्जियों के 90% तक विटामिन और मिनरल्स बरकरार रहते हैं। पानी में न डूबने की वजह से विटामिन C, फोलेट और B-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

रंग और स्वाद बना रहता है…

पालक, गाजर, ब्रोकली या फूलगोभी जैसी सब्जियां स्टीम करने पर अपना चमकीला रंग और कुरकुरापन बनाए रखती हैं। इससे भोजन देखने और खाने में दोनों में अच्छा लगता है।

कम तेल, ज्यादा हेल्थ..

स्टीमिंग में तेल की जरूरत नहीं होती। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन नियंत्रण में रहता है।

पेट के लिए हल्का और पचने में आसान..

भाप में पकी हुई सब्जियां पचाने में आसान होती हैं, जो डायबिटीज, हार्ट पेशेंट्स और वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद है।

स्टीमिंग और उबालना – क्या बेहतर?

1. भाप से पकाने से पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, वहीं उबालने से पानी में घलकर पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

2. स्टीम करने से स्वाद और रंग बरकरार रहता है, वहीं उबालने से स्वाद और रंग दोनों फीके पड़ जाते हैं।

3. स्टीम करने से विटामिन्स का नुकसान कम होता है, वहीं उबालने में ज्यादा नुकसान हो जाता है।

कौन-सी सब्जियां स्टीम करना बेहतर है?

1. ब्रोकली: इसमें मौजूद सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट स्टीमिंग में सुरक्षित रहता है।

2. पालक: भाप में पकाने से विटामिन C और आयरन दोनों बरकरार रहते हैं।

3. गाजर: इसका रंग और स्वाद स्टीमिंग में निखर जाता है।

4. फूलगोभी और बीन्स: स्टीम करने से इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन K सुरक्षित रहते हैं।

स्टीमिंग करने के हेल्दी टिप्स…

1. स्टीमर का उपयोग करें: अगर स्टीमर न हो, तो छलनी को उबलते पानी वाले बर्तन पर रखकर सब्जियों को भाप में पकाएं।

2. कम समय में पकाएं: सब्जियों को ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे।

3. उबला पानी फेंकें नहीं: अगर उबालना पड़े तो उस पानी को सूप या ग्रेवी में इस्तेमाल करें।

4. धीमी आंच पर पकाएं: तेज आंच से विटामिन्स टूट सकते हैं, इसलिए हल्की आंच बेहतर है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बृजभूषण सिंह: हेलिकॉप्टर 100 फीट ऊंचाई पर डगमगाया, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
Next: CG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.