Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • अमेरिका में बोइंग विमान हादसा: टेकऑफ से पहले आग, 173 जानें बाल-बाल बचीं
  • देश-विदेश

अमेरिका में बोइंग विमान हादसा: टेकऑफ से पहले आग, 173 जानें बाल-बाल बचीं

Shital Sharma July 27, 2025

 फिर वही कंपनी जिससे अहमदाबाद में हुआ था क्रैश

boeing plane fire emergency landing usa 2025 : अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा विमान हादसा टल गया, जब अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या AA-1653 ने उड़ान भरने से पहले ही टेकऑफ रोक दिया। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था, जिसमें 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।

बाल-बाल बचे सैकड़ों लोग

घटना स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) हुई। फ्लाइट मियामी जा रही थी, लेकिन जैसे ही विमान टेकऑफ की स्थिति में पहुंचा, लैंडिंग गियर फेल हो गया और विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी कर विमान को रोका और यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला गया।

6 लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिनमें से एक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

boeing plane fire emergency landing usa 2025 : बोइंग की एक और चूक?

इस घटना ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान क्रैश की यादें ताजा कर दी हैं। वहां बोइंग 787-8 विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों ही घटनाओं में कॉमन फैक्टर है — बोइंग कंपनी का विमान।

अब एक बार फिर बोइंग की सेफ्टी और क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्या बार-बार हो रही ये घटनाएं बड़े खतरे की आहट हैं?

तकनीकी खराबी की पुष्टि

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि प्रारंभिक जांच में टायर और लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी पाई गई है। विमान को तुरंत सर्विस से हटा लिया गया है और FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) इस मामले की जांच कर रही है।

फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कोई बड़ा विस्फोट या अधिक नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों को मियामी ले जाने के लिए नया विमान मुहैया कराया गया।

एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप, 87 उड़ानें प्रभावित

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 2 से 3 बजे तक ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया, जिससे 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि अब एयरपोर्ट पर सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो चुका है।

इसी एयरपोर्ट पर मार्च में भी हुआ था इमरजेंसी लैंडिंग

यह पहली बार नहीं है जब डेनवर एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई हो। मार्च 2025 में भी एक विमान को इंजन की खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

इसके अलावा, हाल ही में एक अन्य फ्लाइट — साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 1496 — को लास वेगास जाते समय मिड-एयर टकराव से बचने के लिए अचानक नीचे की ओर डाइव (nose drop) करना पड़ा, जिससे पैसेंजर्स सीट से उछलकर छत से टकरा गए थे।

अहमदाबाद क्रैश में ब्लैक बॉक्स की ‘चुप्पी’ बढ़ा रही सवाल

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश की जांच में ब्लैक बॉक्स का रिकॉर्डिंग डेटा अंतिम 10 मिनट से गायब पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पावर सप्लाई देने वाला ‘RIPS’ सिस्टम पहले से बंद था या फेल हो गया था, जिस पर अब विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं।

boeing plane fire emergency landing usa 2025 

लगातार हो रही एयरक्राफ्ट इमरजेंसी और तकनीकी खराबियों ने बोइंग जैसी बड़ी विमानन कंपनी की साख पर गहरी चोट पहुंचाई है। FAA और ग्लोबल एविएशन अथॉरिटीज को अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है। यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे हादसे भविष्य में और बड़ी त्रासदी का कारण बन सकते हैं।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP, राजस्थान और गुजरात में कुदरत का कहर: भारी बारिश ने रोकी रफ्तार
Next: गाजा: भूख से 124 मौतें, 81 मासूमों की जानें गईं बिस्किट 750 का

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.