Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • नीले ड्रम वाली दहशत रिटर्न, पत्नी और बच्चे गायब
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

नीले ड्रम वाली दहशत रिटर्न, पत्नी और बच्चे गायब

Taruna Samariya August 18, 2025

Blue drum murder :राजस्थान के खैरथल-तिजारा क्षेत्र में एक बार फिर नीले ड्रम ने सनसनी फैला दी है। यहां एक किराए के मकान के अंदर नीले रंग के ड्रम में एक युवक का शव मिला है, जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी दहशत का कारण बन गया है। मृतक का नाम हंसराज बताया जा रहा है, जो पिछले छह महीनों से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इसी मकान में रह रहा था।

मृतक हंसराज
मृतक हंसराज

नीले ड्रम में मिला शव

मकान मालिक को अचानक एक तेज़ बदबू आने लगी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छत पर रखे नीले ड्रम की जांच की तो उसमें युवक का शव देखकर वे दंग रह गए। शव पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे और उसे गलाने के लिए गमक भी ड्रम में डाली गई थी। इस यह स्पष्ट संकेत है कि हत्या की योजना बहुत सोच-समझकर बनाई गई थी।

मकान मालिक का बेटा गुम

मरने वाले हंसराज की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र इस घटना के बाद अचानक से गायब हो गए हैं। इन लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे पुलिस की छानबीन और भी गहराई से की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में लगी है। साथ ही, मकान के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या मकान के अंदर रहने वाले लोगों के बीच कोई आपसी विवाद था या फिर हत्या का कोई और कारण हो सकता है।

Blue drum murder : इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद खैरथल-तिजारा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग बेहद डर और चिंता में हैं। इस तरह की घटनाएं जहां क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, वहीं लोगों के मन में भय का माहौल भी बनाती हैं।

 पुलिस कर रही है  तलाश

पुलिस ने सभी संभावित जगहों पर छापेमारी तेज कर दी है और हंसराज के परिवार के गायब सदस्य व मकान मालिक के बेटे जितेंद्र की खोज में आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। प्रशासन क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर है।खैरथल में नीले ड्रम में मिले हंसराज के शव ने ताजा खौफ का माहौल बना दिया है। हत्या का रहस्य और परिवार के सदस्यों का रहस्यमय गायब होना मामले को और पेचिदा बना रहा है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी: पुलिस और बम स्क्वॉड पहुंचे
Next: Lipstick Side Effects: अगर आप भी प्रतिदिन लगाती हैं लिपस्टिक तो हो जाइए सावधान…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.