Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • blood donation camp: शामली: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एमकेबी महासभा के नेतृत्व में हुआ पांचवां सफल रक्तदान शिविर
  • उत्तर प्रदेश

blood donation camp: शामली: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एमकेबी महासभा के नेतृत्व में हुआ पांचवां सफल रक्तदान शिविर

divya mistry June 15, 2025

blood donation camp: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर शामली जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर में रविवार को एमकेबी महासभा व रक्त सेवा ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में पांचवां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस आयोजन में महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

blood donation camp
blood donation camp

blood donation camp: कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महर्षि कालू बाबा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान सभा का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीपाल कश्यप और अरुण प्रकाश राय ने की, जबकि मुख्य अतिथियों के रूप में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

blood donation camp: समाज में जागरूकता भी फैलती है

महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सोनू कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप और राष्ट्रीय सचिव संदीप कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना प्रकट की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। यह मानव सेवा का सर्वोत्तम रूप है, और इससे समाज में जागरूकता भी फैलती है।

blood donation camp: समाज में जागरूकता भी फैलती है

इस अवसर पर रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ की उपाधि देते हुए फूलमालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह, मोबाइल फोन, वाटर बॉटल सेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव संदीप कश्यप ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एमकेबी महासभा राष्ट्रहित और समाजहित में सतत सक्रिय है और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रहेगी।

blood donation camp: उत्साहजनक और प्रेरणादायी बना रहा

रक्त संग्रह का कार्य सर्वोदय ब्लड बैंक की टीम ने किया, जिसमें टीम सुपरवाइज़र राघवेंद्र सिंह और टेक्नीशियन मीनू, काजल, रशीद व आकाश शामिल थे। शिविर में लगभग 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर योगदान दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे माहौल उत्साहजनक और प्रेरणादायी बना रहा।

सेवा भावना को भी मजबूती प्रदान की

एमकेबी महासभा के इस प्रयास ने न केवल रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूती प्रदान की।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…
Next: Kushal Tandon Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया खुलासा!

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.