Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे शामिल
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे शामिल

Narendra Singh March 19, 2025
शिवराज के बेटे का रिसेप्सन
शिवराज के बेटे का रिसेप्सन

शिवराज के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

कार्तिकेय-कुणाल को दिया आशीर्वाद दिया

राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल, प्रियंका खरगे भी हुए शामिल

Blessing Ceremony Of Union Minister Shivraj’s Sons: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों-पुत्र वधुओं का आशीर्वाद समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर कार्तिकेय-अमानत और कुणाल-रिद्धि की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों और पुत्रवधुओं के आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगण, कई राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल, करीब 19 राज्यों के मुख्यमंत्री, 6 राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों सहित कई नेताओं और अन्य विशिष्टजनों ने आशीर्वाद दिया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दिया
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दिया

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश समारोह में पहुंचे।

राहुल, प्रियंका, खड़गे भी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, चन्द्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव सहित पक्ष-विपक्ष के सांसद और देशभर के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे।

गौतम अडानी भी हुए शामिल
गौतम अडानी भी हुए शामिल

Blessing Ceremony Of Union Minister Shivraj’s Sons ये दिग्गज भी हुए शामिल

समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, उद्योगपति गौतम अडाणी, हरसिमरत कौर बादल, मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, बाबा रामदेव, अवधेशानंद सहित कई संत भी इसके साक्षी बने।

<yoastmark class=

खड़गे, राहुल सहित सभी दलों के प्रमुख नेता भी हुए शामिल

खड़गे, राहुल सहित सभी दलों के प्रमुख नेता भी थे इनवाइट शिवराज सिंह चौहान ने बेटों के रिसेप्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती सहित देश के प्रमुख नेताओं को इनवाइट किया था। हालांकि इन नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी नहीं है।

Blessing Ceremony Of Union Minister Shivraj’s Sons

6 मार्च को जोधपुर में हुई थी कार्तिकेय-अमानत की शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च को हुई थी। शिवराज की बड़ी बहू अमानत देश की जानी-मानी फुटवेयर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।

जोधपुर में शादी समारोह में भी कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए थे। वहीं, शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को भोपाल के होटल ताज में डॉ इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि के साथ हुई थी।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore Rangpanchami: गेर में हजारों की भीड़ से निकली एम्बुलेंस
Next: Chuhare Khane Ke Fayde: छुहारे सेहत के लिए वरदान, जानिए इसके फायदे…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.