Blackmailer Rajesh Tiwari: भोपाल में निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बर्खास्त रेलकर्मी राजेश तिवारी का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसके कुछ और कथित हिडन कैमरा वीडियो सामने आ रहे है,जिनमें वह कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ बात कर रहा है।

वीडियो में क्या है बातचीत?
सामने आई वीडियो के अनुसार, राजेश तिवारी कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि किसी भी धरना-प्रदर्शन में असलम नाम न आए, बल्कि मामला “सारंग” की तरफ डायवर्ट कराया जाए। बातचीत में वह यह भी कहता है कि अगर मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो उसका नाम बदल देना।
वीडियो में एक व्यक्ति भी है. जो राजेश से पूछ रहा है कि क्या उसकी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है,जिस पर वह जवाब देता है कि “नहीं है, पूरे आरएसएस की है। वीडियो में राजेश कह रहा है की मंत्री पद से हटाने की तैयारी है और विस्तार के दौरान बदलाव होगा। हालांकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
View this post on Instagram
Blackmailer Rajesh Tiwari: एक और नया वीडियो आया सामने
राजेश का एक और नया वीडियो आया.. जिसमें एक व्यक्ति उससे पूछ रहा है की.. असलम चमड़े वाले मामले को कैसे सेटल करेंगे तो इसपर राजेश जवाब दे रहा है की 15 लाख में मामला सेटल कर लेंगे। भानु हिंदु को सामने बैठाकर बात करेंगे। और मामला खत्म करा लेंगे।
यह वीडियो कब का है? इसकी जांच हो रही है। किसने बनाई है अभी यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस के सामने कई चुनौतियां देखने को मिल रही है।
Blackmailer Rajesh Tiwari: जांच में आया नया एंगल
पुलिस के अनुसार राजेश तिवारी का मोबाइल पहले ही जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है। नए वायरल वीडियो भी जांच के दायरे में लिए जा सकते हैं। यह भी जांच का विषय होगा कि वीडियो कब रिकॉर्ड हुए, किसने रिकॉर्ड किए और क्या इन्हें एडिट किया गया है।
बता दें की ब्लेकमेलर राजेश पहले ही ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से एमडी ड्रग और अवैध हथियार जब्त होने की जानकारी पुलिस दे चुकी है। उसके खिलाफ पूर्व में रेप और हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज बताए गए हैं।
