11 से 25 जनवरी तक चलेगा अभियान
Mp Bjp: खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है जहां भाजपा ने ‘हमारा संविधान-हमारा गौरव अभियान’ की शुरुआत की है… जो 11 से 25 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान में क्विज, प्रतियोगिताएं और संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस अवसर पर कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर बीजेपी अध्यक्ष ने जमकर हमला बोला
Mp Bjp: वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि उन्हें बोलते वक्त सोचना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता दलित समाज के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह दलित समाज का घोर अपमान है। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने हमेशा से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है।
बाबा साहेब को इस्तीफा क्यों देना पड़ा था- वीडी शर्मा
Mp Bjp: इसके अलावा वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के योगदान को कांग्रेस ने कभी सही से नहीं सराहा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर बाबा साहेब को इस्तीफा क्यों देना पड़ा था और उस इस्तीफे में क्या लिखा था जो आज तक छुपाया गया है।

सौरभ शर्मा की डायरी मामले पर बोले वीडी शर्मा
Mp Bjp: सौरभ शर्मा की डायरी के बारे में भी वीडी शर्मा ने बयान दिया और कहा कि इस मुद्दे पर जांच चल रही है, लेकिन डायरी में क्या है, यह किसी को भी नहीं पता। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां कानून के तहत अपना काम कर रही हैं।
अभियान को लेकर बोले वीडी शर्मा
Mp Bjp: इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आंबेडकर के विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया साथ ही कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति को निशाना बनाया।
