मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता
दरअसल, मंत्री अरविंद शर्मा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह में पहुंचे थे, तभी एक पूर्व सरपंच और एक व्यक्ति के बीच बैठने को लेकर बहसबाजी शुरू हुई। धीरे-धीरे बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों के समर्थक आपस में भिड़ने लगे।

BJP workers clash Rohtak: हाथापाई में बदली बहस
पूरे विवाद की शुरुआत मामूली सी बात से हुई थी। कार्यक्रम में पहुंचे पहरावर गांव के पूर्व सरपंच और वार्ड 20 से पार्षद प्रवीण कौशिक और गांव भालौठ निवासी मोनू अत्री के बीच बहस हो गई। प्रवीण कौशिक ने मोनू से केवल “नीचे बैठ जाने” को कहा था, कि तभी मोनू अत्री ने अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया और देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। कार्यक्रम में मौजूद लोग और अन्य कार्यकर्ता कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
मंत्री ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराकर उनके बीच सुलह करवाई। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाईचारे को कायम रखें और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें।

‘वीडियो गलत तरीके से पेश किया’
BJP workers clash Rohtak: वहीं इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों का कहना है की लड़ाई नहीं हुई और वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया। प्रवीण कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा थी और लोग मंत्री से मिलने के लिए जा रहे थे। लोगों को मंत्री के पास जाने से रोक दिया था। वहां कोई झगड़ा नहीं हुआ।
