Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • 2027 से पहले BJP का मास्टरप्लान: फर्जी वोटर्स की खोज करेगी
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

2027 से पहले BJP का मास्टरप्लान: फर्जी वोटर्स की खोज करेगी

Shital Sharma September 15, 2025

BJP घर-घर ढूंढेगी फर्जी वोटर, 2027 से पहले उठाया बड़ा कदम!

BJP organizational changes

नाम था वोटर लिस्ट में… लेकिन वोट देने गए तो नाम ही नहीं! ऐसी शिकायतें अगर आपको 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनाई दी हों, तो अब BJP उसे दोहराना नहीं चाहती। इस बार पार्टी ने ठान लिया है 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हर मतदाता की हकीकत को परखा जाएगा। पर सवाल उठता है क्या यह सिर्फ चुनावी रणनीति है या लोकतंत्र की सफाई अभियान?

बीजेपी का SIR मिशन: मतदाता सूची की गहराई में झांकने की कोशिश

SIR यानी Special Intensive Revision एक ऐसा अभियान जिसमें बूथ स्तर पर BJP कार्यकर्ता खुद मतदाता सूची लेकर लोगों के घर पहुंचेंगे। साल 2003 और 2024 की वोटर लिस्ट को मिलाया जाएगा, ताकि ये देखा जा सके:

  • कहीं एक व्यक्ति का नाम दो जगह तो नहीं?
  • कहीं कोई मृत व्यक्ति अब भी लिस्ट में तो नहीं?
  • कहीं घुसपैठियों के नाम तो नहीं जुड़ गए?

ये बातें सुनने में भले ही तकनीकी लगें, लेकिन असर सीधा पड़ता है आपकी वोट की ताकत पर।

2024 का सबक नाम था, वोट नहीं डाल सके

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में लाखों BJP समर्थकों का नाम लिस्ट से गायब था। कई बुजुर्ग वोट देने पहुंचे, लेकिन मायूस लौटे।
“मैंने तो हर बार वोट दिया बेटा, पर इस बार नाम ही नहीं था…” ये दर्द झेल चुके मतदाता अब BJP की प्राथमिकता हैं।

इसलिए 2027 में ऐसा दोबारा न हो, इसीलिए ये SIR प्लान लाया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी वोटर दो जगह न हो, लेकिन एक भी समर्थक छूटे भी नहीं।

क्या वाकई सिर्फ BJP का मिशन है?

नहीं। असल में, चुनाव आयोग खुद भी 2026 में SIR कराने की तैयारी में है। लेकिन BJP उससे पहले एक पैरेलल वेरिफिकेशन शुरू कर रही है, ताकि वक़्त रहते फर्जी नाम हटें और असली वोटर जुड़ें।

 bjp president election 2025 date jp nadda rss update

हालांकि, विपक्षी पार्टियों को इस पर शक है। समाजवादी पार्टी ने साफ कहा है अगर ये लोकतंत्र नहीं, ‘जुगाड़तंत्र’ बना, तो सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस भी यह जांच रही है कि कहीं किसी एक विचारधारा के वोटर्स को निशाना तो नहीं बनाया जा रहा।

क्या ये राजनीतिक चाल?

BJP का दावा है कि यह महज़ चुनावी रणनीति नहीं, वोटर अधिकारों की रक्षा है। पर सच ये भी है कि हर राजनीतिक दल इस लिस्ट पर नजर रख रहा है क्योंकि वोटर लिस्ट में एक नाम का फर्क, विधानसभा की सीट का फैसला कर सकता है।

तो जब अगली बार कोई आपके दरवाज़े पर वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे, तो ज़रा ध्यान दीजिए आपका नाम सही है या नहीं? क्योंकि लोकतंत्र में आपका नाम ही आपकी आवाज़ है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Child abuse: नवरात्रि से पूर्व डोंगरगढ़ में 4 वर्षीय मासूम पर दुष्कर्म का प्रयास
Next: वक्फ कानून: आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन को लेकर तस्वीर साफ होगी

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
CM Yogi Holi
  • उत्तर प्रदेश

काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम

himani Shrotiya March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा,युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.