रिपोर्टर, कंचन यादव
दिल्ली बैठक के लिए रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन के आगामी रणनीति को लेकर की जा रही बैठक, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान बीजेपी के संगठन में विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर दिल्ली में आज बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और पवन साय समेत सभी तमाम बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि शुद्ध रूप से ये बैठक संगठन की बैठक है और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर की जा रही है। इस दौरान किरण सिंह देव ने कांग्रेस के ऊपर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल देश में भ्रम फैलाने का काम करती है। इन्होंने कभी भी बाबा साहब अंबेडकर की इज्जत नहीं की है, इन्हें किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस पूरे देश में जनाधार खो रही हैं।
