चार सांसद और 16 विधायक तय करेंगे प्रदेश अध्यक्ष
BJP Pradesh Adhyaksh: मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जारी है… आपको बतादें की इस समय रायशुमारी में शामिल होने वाले सदस्यों की सूची दिल्ली भेजी जा चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर एक विशेष परिषद बनाई जाएगी जिसमें कुल सांसदों में से 10% मतलब कि चार सांसद और कुल विधायकों में से 10% मतलब 16 विधायक शामिल किए गए हैं। आपको बतादें की इसके अलावा हर विधानसभा से एक प्रतिनिधि और दो विधानसभाओं के एक क्लस्टर के सदस्य भी परिषद में होंगे। साथ ही सभी जिला अध्यक्षों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
फरवरी के पहले सप्ताह में होगा नाम घोषित

BJP Pradesh Adhyaksh: सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा फरवरी के पहले सप्ताह में की जा सकती है। आपको बतादें की ये जो देरी हो रही हैं इसकी दो मुख्य वजह सामने आ रही है। पहली यह कि केंद्रीय नेतृत्व इस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिजी है जिसका परिणाम 5 फरवरी को सामने आएगा। दूसरी वजह यह है कि एमपी के मुखिया डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से 2 फरवरी तक विदेश यात्रा पर रहेंगे।
कैसा होना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष समीकरण समझिए…
BJP Pradesh Adhyaksh: केंद्रीय नेतृत्व इस समय यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष ऐसा हो जिसका आभामंडल मुख्यमंत्री यादव से ज्यादा न हो ताकि संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य बना रहे। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि नए अध्यक्ष का राजनीतिक कौशल और समझ मजबूत हो जिससे सरकार और संगठन के बीच किसी प्रकार की दरार न आए जैसा कि पूर्व सरकार के दौरान देखा गया था
